लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: आदित्य ठाकरे हैं देवेंद्र फड़नवीस से ज्यादा 'अमीर', संपत्ति में हैं इतने करोड़ का अंतर

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 5, 2019 15:37 IST

Aditya Thackeray vs Devendra Fadnavis assets analysis: चुनावी हलफनामे के मुताबिक देवेंद्र फड़नवीस और आदित्य ठाकरे की संपत्तियों में हैं काफी अंतर

Open in App
ठळक मुद्देहलफनामे के मुताबिक, देवेंद्र फड़नवीस की संपत्ति है सवा चार करोड़ रुपयेदेवेंद्र फड़नवीस से कहीं ज्यादा अमीर हैं शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को नागपुर साउथ वेस्ट विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी है।

हालांकि फड़नवीस करोड़पति हैं, लेकिन वह पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे आदित्य ठाकरे के मुकाबले कम अमीर हैं। आदित्य ने गुरुवार को वर्ली में अपना नामांकन दाखिल किया था और उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 16 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

फड़नवीस की संपत्ति 5 सालों में 100 गुना बढ़ी

इस हलफनामे के मुताबिक सीएम के पास 3.78 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति समेत कुल लगभग सवा चार करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिनमें 1.66 करोड़ रुपये के शेयर और 8.29 लाख रुपये के बैंक डिपॉजिट भी शामिल हैं। 2014 में उनकी कुल संपत्ति का आंकड़ा 2 करोड़ 4 लाख 14 हजार 130 रुपए था, यानी पांच सालों में उनकी संपत्ति में 107 फीसदी की बढोतरी हुई है, जो मुख्यता जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी से हुई हैं।

आदित्य ठाकरे की संपत्ति 16 करोड़ रुपये

आदित्य द्वारा प्रस्तुत हलफनामे के अनुसार उनकी पास कुल 16 करोड़ रुपये की संपत्ति है। आदित्य ठाकरे के पास 11.38 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 4.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। आदित्य के पास एक बीएमडब्ल्यू कार है, जिसकी कीमत 6.5 लाख रुपये है।

आदित्य के पास 13,344 रुपये कैश हैं और उनके विभिन्न बैंक खातों और अन्य वित्तीय संस्थानों में विभिन्न डिपॉजिट के रूप में 10.36 करोड़ रुपये हैं और साथ ही 64.65 लाख रुपये के सोने के गहने और अन्य कीमती सामान हैं।

इस हलफनामे के मुताबिक, आदित्य के पास थाणे जिले में दो व्यावसायिक इमारतें भी हैं। इन दोनों इमारतों को उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट में दिया था और उनका वर्तमान बाजार मूल्य 3.89 करोड़ रुपये है।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग