लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in Nagpur: नागपुर में 3 नए कोरोना पॉजिटिव केस, ये सभी आए थे पहले कोरोना मृतक के संपर्क में

By फहीम ख़ान | Updated: April 20, 2020 10:26 IST

महाराष्ट्र के नागपुर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 76 पर पहुंच गई है. कोरोना के मिले तीन नए मरीजों को पहले से ही क्वारनटाइन सेंटर में रखा गया था.

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर में सोमवार को तीन नए कोरोना मरीज मिले, पहले मृतक के संपर्क में आए थेअबतक इस मृतक की चेन में 37 लोग जुड़ने से ये नागपुर की ये सबसे बड़ी कोरोना चेन बन गई है

नागपुर:कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए नागपुर में की जा रही लाख कोशिशों के बावजूद नए पॉजिटिव मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे है. सोमवार को फिर से नए 3 संक्रमित मिले है. 

इसी के साथ नागपुर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 76 पर पहुंच गई है. आज जो पॉजिटिव पाए गए है उनमें 2 महिलाएं शामिल है. नागपुर में जो 3 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए है इन्हें कुछ दिन पहले ही शहर के एमएलए होस्टल में बनाये गए क्वारनटाइन सेंटर में रखा गया था. 

जानकारी है कि ये सभी तीनो पॉजिटिव मरीज शहर के सतरंजीपुरा में रहनेवाले नागपुर के पहले मृतक पॉजिटिव के संपर्क में आए थे. उल्लेखनीय है कि अबतक इस मृतक की चेन में 37 लोग जुड़ने से नागपुर की ये सबसे बड़ी कोरोना चेन बन गई है. 

इस मृतक की बीमारी के दौरान कुल 45 लोग उससे मिलने पहुंचे थे. इसके चलते कुल 144 लोगो के नमूने लिए गए है. इन्ही में से अबतक 37 नमूने पॉजिटिव आ चुके है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली से नागपुर आए एक व्यापारी से जो चेन बनी थी उसमें 11 लोग पॉजीटिव मिले थे.

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनानागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग