लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election 2023: कोलारस विधानसभा सीट से विधायक रघुवंशी ने भाजपा से इस्तीफा दिया, कहा- कई सालों से मेरे "दर्द" को नहीं समझा गया, केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2023 14:41 IST

Madhya Pradesh Election 2023: विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपने इस्तीफे की घोषणा की और आरोप लगाया कि पार्टी में उन्हें "नजरअंदाज" किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअपने "दर्द" के बारे में मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) और शीर्ष नेतृत्व को सूचित करते रहे हैं।कोलारस निर्वाचन क्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है।भाजपा सरकार बनने के बाद सिंधिया ने कर्ज माफी के बारे में बात तक नहीं की।

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपने इस्तीफे की घोषणा की और आरोप लगाया कि पार्टी में उन्हें "नजरअंदाज" किया गया।

यहां पत्रकार वार्ता में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नाम जारी एक पत्र में शिवपुर जिले की कोलारस विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले रघुवंशी ने कहा कि वह पिछले कई सालों से अपने "दर्द" के बारे में मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) और शीर्ष नेतृत्व को सूचित करते रहे हैं।

उन्होंने दावा किया, ''लेकिन उन सभी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।'' उन्होंने आगे दावा किया कि ग्वालियर-चंबल संभाग में मेरे जैसे पार्टी कार्यकर्ताओं को नए आए भाजपा सदस्यों द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा था। हालांकि हमने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम किया था।

रघुवंशी ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने और उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए कोलारस निर्वाचन क्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पहले वह किसानों की कर्ज माफी की बात करते थे लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद सिंधिया ने कर्ज माफी के बारे में बात तक नहीं की।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसBJPशिवराज सिंह चौहानज्योतिरादित्य सिंधियाग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?