लाइव न्यूज़ :

SSC CGL 2019 Vacancy: एसएससी ने जारी किए सीजीएल के वैकेंसी डिटेल्स, आज आ सकता है Tier 1 का रिजल्ट

By विनीत कुमार | Updated: June 30, 2020 14:37 IST

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2019 के टियर-1 का नतीजा आज घोषित हो सकता है। इस बीच एसएससी ने भर्ती प्रक्रिया के लिए रिक्तियों की संख्या को जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएसएससी ने जारी किए सीजीएल के वैकेंसी डिटेल्स, आज टियर-1 के नतीजों की हो सकती है घोषणानोटिफिकेशन के अनुसार ग्रुप बी और सी पदों पर 8582 भर्तियां निकाली गई हैं

SSC CGL 2019 Vacancy: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2019 (सीजीएल) के नतीजों से पहले ssc.nic.in पर वैकेंसी से जुडी विस्तृत जानकारी जारी कर दी है। इसके अनुसार ग्रुप बी और सी पदों पर 8582 भर्तियां निकाली गई हैं। इसमें सबसे अधिक वैकेंसी (2159 वैकेंसी) सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम (सीबीआईसी) में इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज) के पदों पर हैं। 

इसके अलावा सीबीडीटी में टैक्स असिस्टेंट की 1456, कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स में अकाउंटेंट/जूनियर अकाउंटेंड की 678, रजिस्ट्ररार जनरल ऑफ इंडिया में स्टैटिकल इंवेस्टिगेटर ग्रेड-2 की 840 और ऑफिस अंडर कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट में ऑडिटर की 509 जगहें हैं। 

इस बीच माना जा राह है कि एसएससी आज कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टायर-1 का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक कर सकेंगे। माना जा रहा है कि आज शाम तक नतीजों की घोषणा हो सकती है।

सीजीएल 2019 टियर-1 परीक्षा (CGL 2019 Tier 1 examination) इसी साल 2 मार्च से 11 मार्च के बीच हुई थी। इस परीक्षा में जो पास होंगे उन्हें टियर-2 की परीक्षा में बैठना होगा। टियर- 2 की परीक्षा 14 से 17 अक्टूबर के बीच आयोजित होगी।

SSC CGL 2019 Tier I Result: ऐसे करें चेक

- सबसे पहले आप वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। - यहां Result सेक्शन पर आपको जाना होगा और CGL के लिंक पर क्लिक करना होगा।- क्लिक करते ही SSC CGL Tier-I Result (PDF File) आपके सामने आ जाएगी। इसमें अपना रोल नंबर आपको तलाशना होगा।

टॅग्स :सरकारी नौकरीSSC परीक्षा परिणामस्टाफ सिलेक्शन कमिशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndia Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट में बंपर भर्ती, 28,740 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें डिटेल्स

भारतकौशल विकास योजना से खिलवाड़ करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई 

भारत1 जनवरी 2026 को ज्वाइन और 6 जनवरी को इस्तीफा, बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग से क्यों दिया रिजाइन?

भारतSSC Exam Schedule 2026: CGL से लेकर MTS तक..., एसएससी ने नए साल के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

भारतSSC CGL Tier 1 Exam 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से सीधे डाउनलोड करें

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ