लाइव न्यूज़ :

RRB Recruitment: RPF ने की अब तक की सबसे बड़ी भर्तियां, 10,500 जवान हुए भर्ती

By भाषा | Updated: September 22, 2019 14:52 IST

केंद्रीय भर्ती समिति के अध्यक्ष अतुल पाठक ने पीटीआई-भाषा से शनिवार को कहा, ‘‘ आरपीएफ की सबसे बड़ी भर्ती में हमें 82 लाख से ज्यादा आवेदन मिले। इनमें से 14.25 लाख आवेदन उप निरीक्षक पद के लिए मिले जबकि इस पद के लिए सिर्फ 1,120 सीटें हैं।

Open in App

भारतीय रेल ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में 10,500 कर्मियों की भर्ती की है। इनमें से कांस्टेबल की 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पिछले साल मई में शुरू हुई थी और हाल ही में समाप्त हुई है। कुल 10,500 कर्मियों में 1,120 उप-निरीक्षक, 8,619 कांस्टेबल और 798 सहायक कर्मी पद पर भर्ती हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ में महिला कांस्टेबल की संख्या महज 2.25 फीसदी है जिसे देखते हुए रेल मंत्रालय ने महिलाओं को सशक्त करने और इस बल में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलओं की भर्तियां करने को प्रमुखता दी।

केंद्रीय भर्ती समिति के अध्यक्ष अतुल पाठक ने पीटीआई-भाषा से शनिवार को कहा, ‘‘ आरपीएफ की सबसे बड़ी भर्ती में हमें 82 लाख से ज्यादा आवेदन मिले। इनमें से 14.25 लाख आवेदन उप निरीक्षक पद के लिए मिले जबकि इस पद के लिए सिर्फ 1,120 सीटें हैं। वहीं कांस्टेबल के लिए 59 लाख लोगों ने आवेदन दिया था। इसके अलावा सहायक पद के लिए नौ लाख आवेदन मिले थे।’’ मौजूदा समय में पाठक प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त हैं।

उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षकों के कुल 1,120 पद पर 819 पुरुष और 301 महिलाओं की भर्ती हुई है। इसके अलावा 8,619 कांस्टेबल की भर्ती हुई जिनमें से 4,403 पुरुष और 4,216 महिलाएं हैं। सभी सफल उम्मीदवारों के शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा हो चुकी है और अभी उनका पुलिस सत्यापन चल रहा है।

पाठक ने बताया कि देश के कुल 400 केंद्रों में इन पदों के लिए लिखित परीक्षाएं आयोजित हुई थीं। 

टॅग्स :रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकिन्नरों ने इंस्पेक्टर को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, उत्तर प्रदेश के देवरिया रेलवे स्टेशन की घटना का वीडियो वायरल

भारतमौत के ये भयावह आंकड़े क्या रेलवे को नहीं डराते...?

ज़रा हटकेViral Video: 'देवदूत' बनकर आया RPF का जवान, चलती ट्रेन से गिर रहे शख्स की ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो

भारतTrain Accident: तेलंगाना के पेद्दापल्ली में रेल हादसा, मालगाड़ी पटरी से उतरी, 20 ट्रेन रद्द; 10 का मार्ग बदला

भारतStampede at Bandra Station: दिवाली से पहले मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर मची भगदड़, 9 यात्री घायल

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ