लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! रेलवे में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 20, 2018 15:09 IST

रेलवे में कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मईः अगर आप रेलवे में नौकरी करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के माध्यम से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) में कांस्टेबल पदों पर भर्तियां होनी हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए निकली है। 

कुल पदों की संख्याः आरआरबी 8619 पदों पर भर्तियां करेगा।

पदों का विवरण:  कुल पदों में से 4403 पुरुष और 4216 महिला वर्ग के पद शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें-साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में 30 लाख से ज्यादा नौकरियां: IBM

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता कम से कम किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होनी चाहिए।

आयु सीमा: उम्मीदवार की कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 25 साल उम्र होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-भारत के इन क्षेत्रों में तीन लाख से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

चयन प्रक्रिया: इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और फिजिकल मेजरमेंट और फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन फीसः आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए 500 रुपये फीस रखी गई है, जबकि एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें-खुशखबरी! युवाओं के लिए निकली बंपर नौकरी, ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने की तारीख: 1 जून से लेकर 30 जून तक अप्लाई कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई: इच्छुक उम्मीदवार विभाग कील आधिकारिक वेबसाइट constable.rpfonlinereg.org/ या www.indianrailways.gov.in पर लॉगइन कर आवेदन कर सकते हैं।

टॅग्स :भारतीय रेलनौकरीसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ