लाइव न्यूज़ :

अगर खोज रहे हैं नौकरी तो इन बातों का रखना होगा ध्यान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 21:11 IST

कई बार आप नौकरी के लिए भटकते रहते हैं और आपको समझ नहीं आता है कि नौकरी क्यों नहीं मिल रही है, कहां पर गलती हो रही है।

Open in App

कई बार आप नौकरी के लिए भटकते रहते हैं और आपको समझ नहीं आता है कि नौकरी क्यों नहीं मिल रही है, कहां पर गलती हो रही है। इस प्रतिस्पर्धा के दौर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए है जरूरी है कि वे जॉब को पाने के लिए खुद में कुछ गुणों का विकास करना बहुत जरूर है। आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताएंगे, जिस पर आप ध्यान देकर नौकरी हासिल कर सकते हैं। 

आपको नौकरी पाने के लिए अवसरों पर ध्यान रखना होगा ताकि इसमें चूक न हो जाए। इसलिए पत्र-पत्रिकाएं, वेबसाइट्स आदि में निकली रिक्तियों का अवश्य ध्यान रखें। जॉब से संबंधित विज्ञापन पर गहराई से नजर डालें। ध्यान से देखें कि क्या आप उस जॉब के लिए फिट हैं। इसके बाद ही आवेदन करें। इस आकलन से ही आप खुद को उस जॉब के लिए तैयार कर सकेंगे और सफलता हाथ लगेगी।

सबसे खास बात ये है कि पुराने बायोडाटा को किसी भी जॉब के लिए बिल्कुल न भेजें। उसमें थोड़ा बहुत बदलाव जरूर कर लें। साथ ही रिज्यूम जो जानकारी दी जा रही है उसके आधार पर खुद को अच्छे से तैयार कर लें। इससे साक्षात्कारकर्ता की नजर में आप योग्य साबित हो सकते हैं। रिज्यूम में खुद को उस जॉब के लिए सबसे बेहतर साबित करने की कोशिश करें।

ध्यान रखें इंटरव्यू के दौरान झूठ बोलने की कोशिश न करें। साथ ही अपनी खूबियां और क्षमता बताने से भी न चूकें। जब आप अपनी क्षमता के बारे में लोगों को बताएंगे तभी वह आपके बारे में सही से जान पाएंगे।

इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान भाषा, शिष्टाचार और ड्रेसिंग सेंस अच्छा होना चाहिए। इससे आपकी सकारात्मक छवि बनेगी और आपके असफ होने की संभावना बढ़ जाएगी।

जहां तक तैयारी का सवाल है तो अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इसके लिए तैयारी जरूरी है।

टॅग्स :नौकरीजॉब इंटरव्यूकरियर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ