लाइव न्यूज़ :

यहां पुलिस विभाग में 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए निकली विभिन्न पदों पर भर्तियां

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 21, 2018 12:15 IST

पुलिस में निकली भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 14 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मईः अगर आप छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। दरअसल, छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदक 14 जून तक आवेदन कर सकते हैं।   

ये भी पढ़ें- भारत के इन क्षेत्रों में तीन लाख से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

जॉब लोकेशनः छत्तीसगढ़।

पदों का नामः छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल, कांस्टेबल (एमटी) और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है।

पदों की संख्याः विभाग 215 पदों पर भर्तियां कर रहा है।

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! युवाओं के लिए निकली बंपर नौकरी, ऐसे करें आवेदन

शैक्षणिक योग्यताः कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास, कांस्टेबल (एमटी) छत्तीसगढ़ के लिए 10वीं बोर्ड परीक्षा पास और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 10वीं या 12वीं परीक्षा पास होना आवश्यक है। इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना भी जरूरी है।

आयु सीमाः इन पदों पर कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 28 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रियाः इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के आधार पर होगा।

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! रेलवे में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

आवेदन फीसः आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करनी पड़ेगी।

सैलरीः पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के पदों के लिए 19500 से 62000 रुपए, कांस्टेबल (एमटी) और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 22400 से 71200 रुपये सैलरी रखी है। 

कैसे करें आवेदनः इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नौकरीछत्तीसगढ़ समाचारसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ