लाइव न्यूज़ :

Deen Dayal Upadhyay Hospital Recruitment 2020: सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए निकली बंपर वेकेंसी, सीधे इंटरव्यू के जरिए मिलेगी नौकरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 12, 2020 10:28 IST

दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल (Deen Dayal Upadhyay Hospital) ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं, जिन पर उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के जरिए होगा।

Open in App
ठळक मुद्देवॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार।दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली: दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल (Deen Dayal Upadhyay Hospital) ने सीनियर रेजिडेंट के 34 पदों पर आवेदन मंगाए हैं। ऐसे में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए नौकरी पा सकते हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल और 16 अप्रैल 2020 को इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। 

कहां होंगे वॉक-इन-इंटरव्यू?

जनरल सर्जरी, एनेस्थेसिया, पेडियाट्रिक्स के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को 15 अप्रैल 2020 को प्रशासनिक ब्लॉक, पहली मंजिल, दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे के बीच जाना होगा, जबकि ऑब्स. व गायने एंड न्यूरो सर्जरी के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को प्रशासनिक ब्लॉक, पहली मंजिल, दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में 16 अप्रैल 2020 को  सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे के बीच जाना होगा।

पदों का विवरण

सीनियर रेजिडेंट (जनरल सर्जरी): 9सीनियर रेजिडेंट (एनेस्थीसिया): 7सीनियर रेजिडेंट (पेडियाट्रिक्स): 5सीनियर रेजिडेंट (ऑब्स। & गायने): 10सीनियर रेजिडेंट (न्यूरो सर्जरी): 3

योग्यता

सीनियर रेजिडेंट (जनरल सर्जरी) के पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास जनरल सर्जरी में पीएसटी ग्रेजुएट डिग्री (एमएस / डीएनबी) होना आवश्यक है। सीनियर रेजिडेंट (एनेस्थीसिया) के पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास एनेस्थीसिया में एमडी / डीएनबी / डिप्लोमा होना चाहिए। सीनियर रेजिडेंट (पेडियाट्रिक्स) के पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (एमडी) / पीडियाट्रिक्स में डीएनबी या डिप्लोमा होना आवश्यक है। सीनियर रेजिडेंट (ऑब्स एंड गाइनी) के पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) / डीएनबी या डिप्लोमा होना चाहिए। सीनियर रेजिडेंट (न्यूरो सर्जरी) के पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास एम।एस। / एमसीएच। न्यूरो सर्जरी होना आवश्यक है।

उम्र सीमा

दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल ने सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक कर सकते हैं। अगर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है तो यहां क्लिक करें

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ