लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के युवाओं को निजी क्षेत्र मेंं 75 फीसदी आरक्षण!

By बलवंत तक्षक | Updated: August 12, 2020 07:24 IST

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए इस बिल को भेजा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देचौटाला ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि इस मामले में सभी जरूरी कदम तेज़ी से उठाए जाएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाले युवाओं को हरियाणा का रोजगार विभाग ट्रेनिंग देगा

हरियाणा के युवाओं को निजी क्षेत्र मेंं 75 फीसदी आरक्षण दिलाने के संबंध में अध्यादेश जारी करवाने के सिलसिले में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात की. चौटाला ने बताया कि निजी क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरियां दिलाने के अध्यादेश को लेकर राज्यपाल से आग्रह किया गया है.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से आंध्रप्रदेश के राज्यपाल ने अपने राज्य में रोजगार से संबंधित इस बिल को लागू कराने का कार्य किया, उसी तर्ज पर इस बिल को हरियाणा में भी लागू करना चाहिए. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्यपाल ने मंजूरी के लिए इस बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा है और साथ ही अध्यादेश पर एडवोकेट जनरल से भी कानूनी राय ली जा रही है.

चौटाला ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि इस मामले में सभी जरूरी कदम तेज़ी से उठाए जाएं, ताकि हरियाणा के युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण मिल सके. चौटाला ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाले युवाओं को हरियाणा का रोजगार विभाग ट्रेनिंग देगा और उन्हें अच्छी नौकरी दिलाने में भी मदद करेगा. उन्होंने बताया कि रोजगार विभाग की तरफ से तीन लाख युवाओं को फोन कर के नौकरी को लेकर उनकी प्राथमिकता पूछी जा चुकी है.

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ