लाइव न्यूज़ :

अवंतीपोरा इनकाउंटर में जाकिर मूसा गैंग डेप्युटी चीफ सोलिहा मारा गया, अब खुद मैदान में उतरा मूसा

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 22, 2018 18:49 IST

शनिवार को त्राल के अवंतीपोरा में हुए एनकाउंटर ने अंसार गजवत-उल-हिंद के चीफ जाकिर मूसा गैंग की कमर तोड़कर रख दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को कश्मीर घाटी में पांच अन्य आतंकियों के साथ जाकिर मूसा गैंग के डेप्युटी चीफ सोलिहा के मारे जाने को सुरक्षा बल बड़ी कामयाबी मान रहे हैं।

इसे सुरक्षाबलों के लिए बहुत बड़ी कामयाबी ही माना जाएगा कि जिस जाकिर मूसा को पंजाब पुलिस तलाश कर रही है उसके गैंग के अब दो ही सदस्य बचे हैं। उनमें से 6 को आज सुरक्षाबलों ने अवंतिपोरा में मार गिराया है।

शनिवार को कश्मीर घाटी में पांच अन्य आतंकियों के साथ जाकिर मूसा गैंग के डेप्युटी चीफ सोलिहा के मारे जाने को सुरक्षा बल बड़ी कामयाबी मान रहे हैं। घाटी के त्राल इलाके में एक झटके में ही सेना, सीआरपीएफ और एसओजी ने मूसा गैंग का तकरीबन सफाया कर दिया।

इसे मूसा गैंग के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ऑपरेशन ऑलआउट के तहत हुई कार्रवाई को सुरक्षाबलों द्वारा मूसा की आतंकी टीम को ऑलआउट करने के रूप में देखा जा रहा है। गैंग के आतंकियों के सफाए के साथ अब सुरक्षाबलों के निशाने पर खुद आतंकी मूसा है, जो कुछ वक्त पहले पंजाब में देखा जा चुका है।

शनिवार को त्राल के अवंतीपोरा में हुए एनकाउंटर ने अंसार गजवत-उल-हिंद के चीफ जाकिर मूसा गैंग की कमर तोड़कर रख दी है। मूसा गैंग के मारे गए सभी आतंकी घाटी में सक्रिय थे। आईजी कश्मीर एसपी पानी ने इसकी तस्दीक करते हुए बताया कि मरने वाले सभी आतंकी मूसा के गैंग के ही सदस्य थे।

उन्होंने बताया कि सभी स्थानीय आतंकी थे। मारे गए आतंकियों की पहचान त्राल आरामपोरा निवासी सोलिहा अखून, अमलार निवासी फैजल, त्राल के बतागुंड निवासी नदीम सोफी के अलावा त्राल के ददसरा इलाके के रसिक मीर, रऊफ और उमर के रूप में हुई है।

माना जा रहा है कि छह आतंकियों के सफाए के बाद अब जाकिर मूसा की टीम में महज दो सक्रिय सदस्य ही बचे हैं। सुरक्षाबलों की हिटलिस्ट में जाकिर का नाम पहले से ही है। ऐसे में जल्द ही उसके गैंग का नामोनिशान मिट सकता है। आईजी कश्मीर एसपी पानी ने एनकाउंटर में टीम मूसा के सफाए की पुष्टि करते हुए कहा, सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान छह आतंकी मारे गए। इस दौरान सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह