लाइव न्यूज़ :

हाथी दांत की कलाकृति बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 19, 2021 17:57 IST

Open in App

महासमुंद, 19 जुलाई छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले की पुलिस ने हाथी दांत से बनी कलाकृति बेचने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

महासमुंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने हाथी दांत से बनी कलाकृति बेचने के आरोप में सोनू मित्तल (34) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच लाख 12 हजार रुपए कीमत की कलाकृति बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को 17 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी एक व्यक्ति हाथी दांत से बनी बहुमूल्य वस्तु बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस दल ने तलाशी अभियान चलाकर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी पहचान सोनू मित्तल के रूप में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि सोनू उड़ीसा का निवासी है। वर्तमान में वह महासमुंद में रहता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हाथी दांत की सात कलाकृति बरामद की हैं। पुलिस ने कलाकृति को जब्त कर लिया है।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी चोरी की हुई कलाकृतियों को बेच रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला