लाइव न्यूज़ :

प्रियंका की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत है योगी आदित्यनाथ सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 20, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर कांग्रेस ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को आगरा जाते समय रोके जाने को लेकर बुधवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रियंका की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत है । यही कारण है कि वह जहां जाती हैं, वहां धारा 144 लगा दी जाती है।

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां भी प्रियंका गांधी जी किसी पीड़ित के साथ खड़े होने के लिए जाती है, वहां धारा 144 लगा दी जाती है। इसका मतलब यह है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रियंका गांधी जी के सामने घुटने टेक दिए हैं। वह उनकी लोकप्रियता और जनता से मिल रहे समर्थन से भयभीत है।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘क्या अगर किसी की मृत्यु हो जाए, तो उसके परिवार के साथ खड़ा होना गलत है? योगी आदित्यनाथ सरकार ने अगले साल होने वाले चुनाव के परिणाम को पहले ही भांप लिया है। यह उसके भय को दर्शाता है।’’

आगरा के एक थाने के मालखाने से नकदी चुराने के एक आरोपी की कथित रूप से पुलिस हिरासत में मौत के बाद उसके परिजन से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को पुलिस ने बुधवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर रोका और वहां कार्यकर्ताओं की भीड़ देखते हुए उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया।

बाद में उन्हें जाने की अनुमति दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया