लाइव न्यूज़ :

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने सहारनपुर के अस्पताल पहुंचे पहलवान बजरंग पुनिया, पुलिस से की ये अपील

By अनिल शर्मा | Published: June 29, 2023 2:57 PM

अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए बजरंग पुनिया ने कहा कि हम उन पर हुए हमले की निंदा करते हैं। यह गलत है कि उनके जैसे लोग जो सच्चाई के लिए खड़े हैं, उन पर हमला किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर गोली चलाई गई जिसमें वह जख्मी हो गए।चंद्रशेखर सहारनपुर के एसबीडी अस्पताल में भर्ती हैं।बजरंग पुनिया ने कहा कि पुलिस से दोषियों को गिरफ्तार करने की अपील करता हूं।

सहारनपुरः पहलवान बजरंग पुनिया आजाद समाज पार्टी - कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हमले के बाद गुरुवार उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। गौरतलब है कि बुधवार भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर गोली चलाई गई जिसमें वह जख्मी हो गए जिसके बाद उन्हें सहारनपुर में एसबीडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बजरंग पुनिया गुरुवार अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे। 

अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए बजरंग पुनिया ने कहा कि हम उन पर हुए हमले की निंदा करते हैं। यह गलत है कि उनके जैसे लोग जो सच्चाई के लिए खड़े हैं, उन पर हमला किया जा रहा है। पुनिया ने आगे कहा, मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं और पुलिस से भी दोषियों को गिरफ्तार करने की अपील करता हूं।

गौरतलब है कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर गोलीबारी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। सहारनपुर पुलिस ने एक कार भी बरामद की है जिसका इस्तेमाल बंदूकधारियों ने हमले को अंजाम देने के लिए किया था। बुधवार शाम सहारनपुर के देवबंद में अज्ञात हमलावरों द्वारा भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर चार राउंड फायरिंग की गई जिसमें एक गोली उनकी कमर को छूती हुई निकल गई।

भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार शाम देवबंद में हुए जानलेवा हमले में इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने मिरगपुर गांव से बरामद किया है। चंद्रशेखर की हालत स्थिर है। बरामद की गई कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 70 डी 0278 है। 

आजाद सहारनपुर के देवबंद में अपने एक समर्थक के घर गए थे और वहां लौटने के दौरान हमलावरों ने आजाद के वाहन पर चार गोलियां चलाईं। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने कहा था कि यह घटना देवबंद पुलिस थाना क्षेत्र में यूनियन सर्किल के पास शाम करीब पांच बजे हुई। पुलिस की टीम और चंद्रशेखर के समर्थकों ने उन्हें पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

टाडा ने कहा कि घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया और प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आजाद के वाहन पर चार गोलियां चलाई गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर चार से पांच की संख्या में थे। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक, हमलावर कार में थे और दाहिनी ओर से उन्होंने आजाद के वाहन पर गोली चलाई।

टॅग्स :बजरंग पूनियाभीम आर्मी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलडोप टेस्ट के लिए नमूना देने से इनकार करने पर बजरंग पुनिया अस्थायी रूप से निलंबित, दी प्रतिक्रिया

भारतUttar Pradesh LS polls 2024: आकाश ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को बेघर और खराब किस्मत वाला बताया

भारतनगीना में सपा के खिलाफ भीम आर्मी ने खोला मोर्चा!अखिलेश के फैसले से खफा दलित नेता चंद्रशेखर आजाद  

अन्य खेलParis Olympics 2024: टोक्यो में पदक जीतने वाले बजरंग और रवि पेरिस में नहीं दिखेंगे, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध करने वाले बजरंग को रोहित कुमार ने 1-9 से हराया

भारतदिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खिलाफ आरोप तय करने का आग्रह किया, अगली सुनवाई 20 जनवरी को

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी संविधान की नहीं कांग्रेस की चिंता करें, जिसे उन्होंने बर्बाद कर दिया है", आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस नेता पर हमला

भारतयोगी का केजरीवाल पर पलटवार, कहा- विचारधारा के लिए सत्ता छोड़ने में दोबारा नहीं सोचेंगे

भारतराजनाथ सिंह ने कहा- "अब तो पाकिस्तान भी भारत के शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरने को स्वीकार कर रहा"

भारत"अरविंद केजरीवाल अब अपराधी बन गए हैं, स्वाति मालीवाल की घटना से यह साबित हो गया है", हिमंत बिस्वा सरमा का 'आप' नेता पर हमला

भारत'अरविंद केजरीवाल के सहयोगी ने मुझे थप्पड़ मारा, लात मारी': स्वाति मालीवाल ने मामले में चुप्पी तोड़ते हुए लगाए आरोप