लाइव न्यूज़ :

World Economic Forum 2023: क्या बीच में ही दावोस सम्मेलन से लौट आएंगे सीएम शिंदे? विपक्ष के आरोपों पर दिया ये जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: January 13, 2023 14:40 IST

मीडिया में आई इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि सरकार बीएमसी चुनावों को लेकर ज्यादा चिंतित है, बजाय इसके कि राज्य में निवेश आए।

Open in App
ठळक मुद्दे शिंदे विश्व आर्थिक मंच 2023 की बैठक में हिस्सा लेने स्विट्जरलैंड के दावोस जाएंगे। यह बैठक 16 से 20 जनवरी तक चलेगी। शिंद ने अपनी यात्रा में कटौती करने का फैसला किया है क्योंकि पीएम 19 जनवरी को मुंबई में होंगे।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में भाग लेने को लेकर कहा कि वह राज्य और भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई के लिए भारी निवेश लेकर आएंगे। शिंदे विश्व आर्थिक मंच 2023 की बैठक में हिस्सा लेने स्विट्जरलैंड के दावोस जाएंगे। यह बैठक 16 से 20 जनवरी तक चलेगी। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा को बीच में ही छोड़कर शिंदे भारत लौट आएंगे।

 कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें कहा गया था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने डब्ल्यूईएफ की बैठक के लिए दावोस की अपनी यात्रा में कटौती करने का फैसला किया है क्योंकि पीएम मोदी 19 जनवरी को मुंबई में होंगे।

मीडिया में आई इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि सरकार बीएमसी चुनावों को लेकर ज्यादा चिंतित है, बजाय इसके कि राज्य में निवेश आए।

संजय राउत ने कहा कि सरकार गंभीर नहीं है। वे प्रधानमंत्री से एक और तारीख देने का अनुरोध कर सकते हैं लेकिन दावोस की तारीखें नहीं बदलेंगी... यह बीएमसी (बॉम्बे नगर निगम) चुनाव के लिए किया जा रहा है और कुछ नहीं। राउत ने आरोप लगाया कि हमारे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र में निवेश को लेकर गंभीर नहीं हैं।

वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, मैं दावोस जा रहा हूं और महाराष्ट्र और मुंबई के लिए भारी निवेश लाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि दावोस यात्रा और प्रधानमंत्री की यात्रा सुचारू रूप से होगी और हमारी परियोजनाओं और पीएम के बीच कोई बाधा नहीं आएगी।

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि पीएम के दौरे को ध्यान में रखते हुए सीएम शिंदे ने अपने दावोस दौरे को कम करने का फैसला किया है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि  "पीएम मोदी मुंबई के लिए कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लॉन्च करने वाले हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की अपनी यात्रा को कम करने का फैसला किया है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी में मुंबई का दौरा करने वाले हैं।"उद्योग मंत्री उदय सामंत भी दावोस में सीएम एकनाथ शिंदे के साथ शामिल होंगे। उदय सामंत गुरुवार को दावोस के लिए रवाना होंगे।

शिंदे-फड़नवीस सरकार के राज्य की बागडोर संभालने के बाद पीएम मोदी की यह पहली मुंबई यात्रा होगी। उनकी यात्रा से शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बालसाहेबंची शिवसेना के आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए अभियान शुरू होने की संभावना है। जबकि पीएम कार्यालय ने अभी तक उनकी यात्रा के आधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी है, यह कार्यक्रम 19 जनवरी को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में होने की संभावना है।

इस यात्रा को मुंबई पर केंद्रित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन के रूप में चिह्नित किया जाएगा। महाराष्ट्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने निवेश की तलाश के लिए विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के लिए पिछले साल जून में दावोस का दौरा किया था।

टॅग्स :विश्व आर्थिक मंच 2023दावोसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज