लाइव न्यूज़ :

एसपी ट्रैफिक से मिली पद्मश्री सुदेवी को मिली जान से मारने की धमकी, मथुरा में गोशाला की जमीन पर विवाद, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: June 22, 2021 07:51 IST

गायों के प्रति सुदेवी की सेवा एवं समर्पण को देखते हुए केन्द्र सरकार ने सुदेवी दासी को दो वर्ष पूर्व ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देगोशाला की जमीन के लिए सुदेवी को मिली जान से मारने की धमकी।सुदेवी वर्तमान में करीब 2500 गोवंश की सेवा कर रही हैं ।भारत सरकार की ओर से उन्हें 2 साल पहले पदम श्री भी मिला था।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राधाकुण्ड कस्बे में पिछले तीन दशक से बीमार, लाचार एवं चोटिल गोवंश की सेवा कर रही जर्मनी की नागरिक सुदेवी दासी उर्फ फ्रेडरिक इरिना बूरनिंग ने गोशाला की जमीन खाली कराने को लेकर जमीन मालिक के पुत्रों पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

इस मामले में महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक पत्र सौंपा है जिसमें कहा गया है कि उसने राधाकुण्ड में उक्त जगह हरिओम से गोवंश की सेवा के लिए किराए पर ली थी, हरिओम की मृत्यु के पश्चात उसके दोनों पुत्र जमीन पर अपना-अपना दावा जताते हुए जमीन खाली करने को कह रहे हैं और उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

इस मामले में सुदेवी दासी के साथ कुछ अन्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक (यातायात) कमल किशोर से मुलाकात कर उनसे शिकायत की। जिस पर उन्होंने थाना गोवर्धन को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

दूसरी ओर जमीन मालिक हरिओम के पुत्र गिरधारी का कहना है,‘‘ हमारे पिता ने जमीन गोशाला के लिए किराए पर नहीं दी थी। वह एक सामाजिक व्यक्ति थे और गोसेवा किया करते थे। उनके साथ ही सुदेवी दासी भी गोसेवा करने लगी थीं। लेकिन अब हमें परिवार के पालन के लिए उक्त जमीन की आवश्यकता है।’’ उन्होंने जान से मारने की धमकी देने संबंधी आरोप को गलत बताया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित