लाइव न्यूज़ :

आगरा में बस में प्रसव, महिला की मौत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 01:02 IST

Open in App

लुधियाना से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही एक गर्भवती महिला की बस में प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से मृत्यु हो गयी। थाना एत्मादपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है, जबकि नवजात बच्ची को सरोजनी नायडू अस्पताल ले जाया गया, वह पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि लुधियाना से मुजफ्फरपुर जा रहे सुजीत की पत्नी सुलेखा को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी और बस में ही उसने बच्ची को जन्म दिया,लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हो गयी। बस को नोएडा कट कुबेरपुर के पास रुकवा कर एंबुलेंस और थाना पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने तत्काल सुविधा उपलब्ध करायी और नवजात बच्ची को डॉ.सरोजनी नायडू अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र