लाइव न्यूज़ :

छेड़खानी का मामला दर्ज कराने पर जलाई गई महिला की मौत

By भाषा | Updated: August 17, 2021 10:15 IST

Open in App

महोबा जिले में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने पर आरोपी के परिजनों द्वारा कथित रूप से आग लगाकर जलाई गई महिला की सोमवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी है। इस सिलसिले में पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी युवक और उसकी मां को जेल भेज दिया है। कुलपहाड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) महेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि रविवार सुबह ठठेवरा गांव में कथित रूप से किरोसिन तेल डाल कर जलाई गई 30 वर्षीय महिला की झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि महिला ने रविवार को अस्पताल में अपने मृत्यु पूर्व दिए बयान में पुलिस और मजिस्ट्रेट को बताया था कि उसने शनिवार को अपने पड़ोसी विपिन यादव (31) के खिलाफ कुलपहाड़ कोतवाली में घर में घुसकर मारपीट करने और छेड़खानी करने का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था, इसी से नाराज होकर उसके मां-बाप ने रविवार सुबह किरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी। एसएचओ ने बताया कि महिला को जिंदा जलाने के मामले में युवक की मां शोभारानी और उसके पिता के खिलाफ पहले हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन महिला की मौत के बाद अब हत्या की धारा बढ़ायी जाएगी। सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में विपिन यादव को छेड़खानी और उसकी मां शोभारानी को हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। छेड़खानी का आरोपी युवक का पिता फिलहाल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJhansi Hospital Fire: नवजात शिशुओं की मौत पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, सपा ने की परिजनों को 1 करोड़ देने की मांग

भारतJhansi Hospital Fire: झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 नवजात शिशुओं की मौत; CM योगी ने दिए जांच के आदेश

भारतJhansi Hospital Fire: नवजात बच्चों की मौत का गुनहगार कौन? रोते-बिलखते परिवारों को कब मिलेगा इंसाफ; जानिए झांसी अग्निकांड से जुड़े 10 अपडेट

भारतसीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हटाए गए SHO, बीजेपी जिला अध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई

भारतVideo: 10 मार्च से पहले ही बलिया SHO ने बीजेपी प्रत्याशी के मंत्री बनने की भविष्यवाणी कर दी बधाई, कहा पहली बार करूंगा आपका एस्कॉर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज