लाइव न्यूज़ :

कौन थे रामदास सोरेन?, सीएम हेमंत ने एक्स पर किया पोस्ट-दादा को अंतिम प्रणाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2025 11:20 IST

सारंगी के मुताबिक, सोरेन की हालत गंभीर थी और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइलाज के दौरान निधन हो गया था। रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

रांचीः झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 62 साल के थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने यह जानकारी दी। सारंगी ने बताया कि सोरेन को दो अगस्त को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा, “इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया है।” सारंगी के मुताबिक, सोरेन की हालत गंभीर थी और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि झामुमो नेता सोरेन को दो अगस्त को अपने आवास पर स्नानघर में फिसलकर गिर जाने के बाद जमशेदपुर से हवाई मार्ग से दिल्ली के निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां विशेषज्ञों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “रामदास दा (भाई) को हमें इस तरह छोड़कर नहीं जाना चाहिए था। दादा को अंतिम प्रणाम...।” रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह रांची लाया गया। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा लाया गया और इसे विधानसभा परिसर में रखा जाएगा जहां मंत्री, विधायक और नेता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। झामुमो और कांग्रेस के कई नेता हवाई अड्डे पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सोरेन का शुक्रवार रात निधन हो गया था।

सोरेन के निजी सचिव अजय सिन्हा ने एक बयान में कहा, ‘‘शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर सुबह रांची के बिसरा मुंडा हवाई अड्डे पर लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा परिसर में रखा जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।’’ सिन्हा ने कहा कि इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला ले जाया जाएगा।

जहां यह मऊ भंडार मैदान और झामुमो शिविर कार्यालय में रखा जाएगा। झामुमो नेता को दो अगस्त को आवास में बाथरूम में गिरने के बाद जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोरेन (62) की हालत गंभीर थी और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था। 

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह