लाइव न्यूज़ :

कौन हैं महाराष्ट्र चुनाव में अपनी बहन को हराकर सदन पहुंचने वाले एनसीपी नेता धनंजय मुंडे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 18:52 IST

भाजपा सरकार बनाने में एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। शनिवार सुबह राजभवन में जब देवेंद्र फड़नवीस सीएम व अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ ले रहे थे, तब वहां एनसीपी नेता धनंजय मुंडे भी मौजूद थे। 

Open in App
ठळक मुद्देयही नहीं धनंजय मुंडे ने एनसीपी पार्टी की बैठक में भी हिस्सा लिया।शरद पवार के द्वारा आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होकर इन अटकलों पर धनंजय मुंडे ने विराम लगा दिया है।

भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार के साथ दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार सुबह शपथ ली। भाजपा सरकार बनाने में एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। शनिवार सुबह राजभवन में जब देवेंद्र फड़नवीस सीएम व अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ ले रहे थे, तब वहां एनसीपी नेता धनंजय मुंडे भी मौजूद थे। 

लेकिन, सरकार बनने के कुछ देर बाद जब एनसीपी ने पार्टी तोड़ने की बात कहकर अजित के साथ जाने वाले विधायकों पर एंटी डिफेक्शन लॉ के तहत कार्रवाई की बात की तो धनंजय मुंडे वापस शरद पवार के पक्ष में खड़े हो गए। यही नहीं धनंजय मुंडे ने एनसीपी पार्टी की बैठक में भी हिस्सा लिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अजित पवार द्वारा भाजपा सरकार में बतौर डिप्टी पीएम पद की शपथ लेने के बाद यह माना जा रहा था कि धनंजय मुंडे और कई अन्य राकांपा विधायक भाजपा के साथ थे। लेकिन, शरद पवार के द्वारा आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होकर इन अटकलों पर धनंजय मुंडे ने विराम लगा दिया है।कौन हैं धनंजय मुंडे आइए जानते हैं-धनंजय मुंडे का नाम महाराष्ट्र के कद्दावर नेताओं की लिस्ट में शामिल है। धनंजय मुंडे को एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार अपने बेटे की तरह मानते हैं। धनंजय मुंडे पूर्व भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं। धनंजय ने एनसीपी पार्टी की सदस्यता 2012 में ली है। हालांकि, इससे पहले धनंजय मुंडे भाजपा पार्टी के यूथ विंग भाजयुमो के सदस्य भी रह चुके हैं। धनंजय मुंडे भाजपा सदस्य के रूप में 2002 से लेकर 2007 तक भाजपा जिला परिषद सदस्य भी रह चुके हैं।धनंजय मुंडे का कार्यकर्ता से लेकर नेता विपक्ष बनने तक का सफरएनसीपी पार्टी में धनंजय मुंडे के कद का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पार्टी में तमाम वरिष्ट नेताओं के बावजूद पार्टी व शरद पवार ने उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष बनाया था। 2014 में धनंजय मुंडे नेता विपक्ष के रूप में सदन में चयनित हुए थे। धनंजय मुंडे एनसीपी सुप्रीमो के पसंदीदा नेताओं की लिस्ट में शामिल थे यही वजह था कि अजित पवार की बजाय पार्टी ने उन्हें नेता विपक्ष बनाया था।अपनी चचेरी बहन को हराकर विधानसभा पहुंचे धनंजय मुंडेआपको बता दें कि धनंजय मुंडे ने 2019 विधानसभा चुनाव में अपनी चचेरी बहन व पूर्व भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को 30,000 से अधिक वोटों से हराया है। धनंजय मुंडे ने पंकजा को परली विधानसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में शिकस्त दी है। पंकजा को हराने के बाद पार्टी में धनंजय मुंडे का न सिर्फ कद बढ़ा है बल्कि वह शरद के और भी करीब आ गए।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारधनंजय मुंडेअजित पवारAjit Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतबारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की जीत, जनता का जताया आभार, जानें क्या कहा

भारतबारामती विधानसभा क्षेत्र उपचुनावः 121528 वोट से आगे सुनेत्रा पवार?, कहा-अजित पवार के प्रति विश्वास, प्यार और दादा के प्रति संवेदना, वीडियो

भारतMaharashtra By-Election Results 2026: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा 70369 वोट से आगे, दूसरे स्थान पर घुटुकडे सर को 273 वोट

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र