लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः उपचुनाव में जीत से उत्साहित ममता बनर्जी का तंज, कहा- एक, दो, तीन... भाजपा की विदाई का दिन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2019 08:19 IST

तृणमूल की सफलता पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा कि मतदाताओं ने भाजपा को उसके 'सत्ता के अहंकार' के लिए सबक सिखाया है. एक, दो, तीन, यह भाजपा की विदाई का दिन है.

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सभी तीनों सीटों पर जीत दर्ज की है.राज्य में लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भाजपा इस उपचुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई.

पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सभी तीनों सीटों पर जीत दर्ज की है. राज्य में लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भाजपा इस उपचुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई. उसे खड़गपुर सदर सीट का नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं, उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा है. तृणमूल की सफलता पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा कि मतदाताओं ने भाजपा को उसके 'सत्ता के अहंकार' के लिए सबक सिखाया है. एक, दो, तीन, यह भाजपा की विदाई का दिन है.

तृणमूल को मिली जीत 'धर्मनिरपेक्षता और एकता' के पक्ष में और 'एनआरसी' के खिलाफ जनादेश है. उपचुनाव में पश्चिम बंगाल की 3 और उत्तराखंड की एक सीट पर सोमवार को वोटिंग हुई थी. तृणमूल कांग्रेस ने कालियागंज और खड़गपुर सदर और करीमपुर सीट पर जीत दर्ज की है. सबसे चौंकाने वाले परिणाम खड़गपुर सदर सीट पर रहा. इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटें जीतने वाली भाजपा के विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार प्रेमचंद्र झा को तृणमूल कांग्रेस के प्रदीप सरकार ने हराकर भगवा पार्टी से यह सीट छीन ली. खड़गपुर सदर सीट पर भाजपा की हार पार्टी के लिए एक झटका है.

कालियागंज में नजदीकी मुकाबला

तृणमूल कांग्रेस के तपन देव सिन्हा ने बेहद नजदीकी मुकाबले में कालियागंज सीट जीती. उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कमलचंद्र सरकार को 2418 वोटों से हराया. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के परमथनाथ रॉय ने जीत दर्ज की थी. पार्टी ने इस बार उनकी पुत्री धृताश्री को मैदान में उतारा था जो इस उपचुनाव में तीसरे नंबर पर रहीं.

पिथौरागढ़ में कड़ा मुकाबला

देहरादून से प्राप्त खबर के अनुसार भाजपा ने उत्तराखंड में पिथौरागढ़ सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. भाजपा उम्मीदवार ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार को 3000 से अधिक वोटों से हरा दिया.

टॅग्स :पश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनावउपचुनावममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र