लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट; रात से हो रही बारिश, प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद

By अंजली चौहान | Updated: November 10, 2023 06:59 IST

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य आसपास के इलाकों के कई हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को हल्की बारिश हुई, जिससे एनसीआर में जहरीली हवा की गुणवत्ता से काफी राहत मिली।

Open in App

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को हल्की बारिश हुई है। इस बारिश के बाद वायु प्रदूषण कम होने की उम्मीद है। यह बारिश कर्तव्य पथ से लेकर दिल्ली नोएडा सीमा पर होते हुए अन्य इलाकों में भी हुई। 

रात के समय बारिश होने के बाद शुक्रवार सुबह का मौसम थोड़ा सर्द है। यह बारिश ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली सरकार प्रदूषण के कारण कृत्रिम बारिश की योजना बना रही थी लेकिन उससे पहले ही प्राकृतिक बारिश ने लोगों को राहत देने का काम किया है। 

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली सरकार ने शहर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 'कृत्रिम बारिश' कराने का फैसला किया। इस बीच, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण विरोधी उपायों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों को भी मैदान में उतारा है।

निरीक्षण प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, दिल्ली के कई मंत्री गुरुवार को दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले विभिन्न क्षेत्रों और सीमाओं का निरीक्षण करते देखे गए। वर्तमान में, शहर की वायु गुणवत्ता के बाद राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण IV को लागू किया गया है।

टॅग्स :दिल्ली-एनसीआरदिल्लीदिल्ली प्रदूषणवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट