लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: 75 साल पुराना पंडित नेहरू द्वारा फहराया हुआ तिरंगा हो रहा नष्ट, लग गए है पानी के दाग, बचाने की कोशिश

By आजाद खान | Updated: July 28, 2022 14:16 IST

बताया जा रहा है कि इस तिरंगे का इतिहास बहुत पुराना है। इसे सबसे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू ने फहराया था। इसके बाद इस तिरंगे को देव नागर के दादा स्व.मेजर जनरल गणपत राम नागर द्वारा उन्हें मिला था जिसे वह आज तक संभाल कर रखे है।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे में 75 साल पुराना तिरंगा सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित हुआ है। इस तिरंगे को सबसे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू ने फहराया था। लेकिन अब यह तिरंगा नष्ट हो रहा है, इसे बचाने की कोशिश की जा रही है।

मुंबई: 75 साल पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा फहराए गए तिरंगे बचाने की कोशिश की जा रही है। इस तिरंगे के देख रेख करने वाले देव नागर का कहना है कि अनमोल धरोहर है और इसका संरक्षण होना चाहिए। नागर ने बताया कि इस तिरंगे पर दो जगह से तिरंगा क्षतिग्रस्त हो गया है साथ ही साथ इस पर पानी के दाग भी लग गए है। इसका सही से संरक्षण हो पाए इसलिए नागर पुणे आए हुए है। 

आपको बता दें कि नागर को यह तिरंगा उनके दादा स्व.मेजर जनरल गणपत राम नागर से उन्हें मिला था। तब से वह इसे संभाल कर रखते है और इसकी संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करते है। 

पुणे पहुंचा 75 साल पुराना तिरंगा

75 साल पुराने इस तिरंगे को मूल रूप से हस्तिनापुर निवासी और वर्तमान में देहरादून में प्रिंसीपल देव नागर ने कई सालों से इसे संभाल कर रखा है। वे अब इस तिरंगे को लेकर पुणे गए है जहां इसे सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया है। नागर पुणे इस लिए भी गए है कि वे इस तिरंगे के संरक्षण के लिए विशेषज्ञों से बात कर पाए। 

पुणे में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करते हुए नागर ने कहा, "24 नवंबर 1946 को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में आजादी से पहले कांग्रेस का आखिरी सत्र आयोजित था, इसी समय नेहरू जी ने केंद्र में पूर्ण चरखे की छवि वाला तिरंगा फहराया था।"

इस तिरंगे का कितना पुराना इतिहास है

इस तिरंगे का बहुत पुराना इतिहास है। इस तिरंगे को सबसे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1946 में फहराया गया था, फिर इसे सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की याद और कारगिल विजय दिवस के मौके पर भी इस तिरंगा को लहराया गया था। 

तिरंगे पर आ गए है दाग, पड़ गई है पानी

देव नागर ने बताया कि इस अनमोल धरोहर पर पानी पड़ गया है और यह दो जगह से खराब भी हो रहा है। इस कैसे बचाया जा सके, इसके लिए वे लखनऊ और दिल्ली में वस्त्र उद्योग के विशेषज्ञों से इस संबंध में बात करेंगे। इसी के लिए वह पुणे भी आए हुए है जहां पर यह सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित हुई है। 

नागर का कहना है कि अगर सही से इसको रखा जाए तो यह अगले तीन सौ से चार सौ वर्ष तक चल रह सकता है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरूभारतKargilवायरल वीडियोमेरठसुभाष चंद्र बोसपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र