लाइव न्यूज़ :

चोरी करना इनका पुश्तैनी धंधा है.. एक गुजराती का सरनेम भी चुरा लिया, पीएम मोदी का बड़ा हमला, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 5, 2026 20:34 IST

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी-एनडीए का समस्याओं का समाधान ढूंढने का तरीका अलग है, कांग्रेस और हमारे बीच बहुत बड़ा फर्क है।

Open in App
ठळक मुद्दे हमारा मानना ​​है कि 140 करोड़ नागरिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं। हमें नागरिकों और उनकी काबिलियत पर भरोसा है।यही लोकतंत्र की असली ताकत है।

नई दिल्लीः राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर हमला किया। पीएम ने कहा कि वे 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वे इसका सपना देखते हैं और लोकतंत्र की बात करते हैं। वे 'मोहब्बत की दुकान' के साइनबोर्ड लगाते हैं। क्या सार्वजनिक जीवन में ऐसी नफरत होती है? उनकी सरकार रिमोट से चलती थी। मेरी सरकार भी रिमोट से चलती है। 140 करोड़ लोग मेरा रिमोट हैं। इनकी सरकार रिमोट से चलती थी, मेरी सरकार भी रिमोट कंट्रोल से चलती है... लेकिन 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं।

140 करोड़ देशवासियों के सपने, आकांक्षाएं, देश के नौजवानों के संकल्प... इनके लिए हम जीते हैं, इनके लिए सरकार चलाते हैं। सत्ता हमारे लिए सुख का रास्ता नहीं है, सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है। चोरी करना इनका पुश्तैनी धंधा है.. एक गुजराती (महात्मा गांधी) का सरनेम भी चुरा लिया है।

राजनीतिक विद्वेष के कारण हमारे सदानंदन जी मास्टर के दोनों पैर काट दिए गए। भरी जवानी में दोनों पैर काट दिए गए! कटे हुए पैर से वे जिंदगी गुजार रहे हैं, लेकिन संस्कार इतने ऊंचे हैं कि वाणी में एक भी अपशब्द नहीं निकलता है। ऐसा व्यक्तित्व, सदानंदन जी मास्टर का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं। क्योंकि जिस प्रकार से इतने हमले के बाद भी उन्होंने देश की सेवा का अपना व्रत जारी रखा। 

आज देश के नीति-निर्धारण में अपना योगदान दे रहे हैं... ये गर्व की बात है। इनकी सरकार रिमोट से चलती थी, मेरी सरकार भी रिमोट कंट्रोल से चलती है... लेकिन दोनों में अंतर क्या है, सुनिए... राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कल जो हुआ, कांग्रेस के 'युवराज' जिनका शातिर दिमाग है, उन्होंने इस सदन के एक सांसद को 'गद्दार' कहा। उनका अहंकार चरम पर है।

उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले किसी और को गद्दार नहीं कहा। लेकिन उन्होंने उस सांसद को गद्दार इसलिए कहा क्योंकि वे एक सिख हैं। यह सिखों का अपमान था, गुरुओं का अपमान था। यह सिखों के प्रति उस नफरत का इजहार था जो कांग्रेस में भरी हुई है...वे उस परिवार के सदस्य हैं जिसने देश के लिए खुद को कुर्बान कर दिया...यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोग कांग्रेस को डुबो देंगे।"

टॅग्स :संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र