लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Session: बचपन से ही बोरिंग रोड पर गुंडागर्दी करते थे?, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर राबड़ी देवी ने कहा-मैंने देखा, लड़कियों को छेड़ते थे, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 25, 2025 13:00 IST

Bihar Assembly Session: तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान राजद और भाजपा के विधायकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष और सत्तापक्ष के बीच जूतम पैजार जैसी उत्पन्न हो गई। वोट से वंचित हो जाएंगे इसलिए हम लोग घेराव कर रहे हैं। बिहार की जनता, गरीबों का सवाल है हम विरोध करेंगे।

पटनाः बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के 5वें दिन भी मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के विधायकों का हंगामा जारी रहा। इस बीच राजद नेता राबड़ी देवी और अन्य नेताओं ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा जारी SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा कि वह बचपन से ही बोरिंग रोड पर गुंडागर्दी करते थे... मैंने उन्हें बचपन से देखा है। वे वहां लड़कियों को छेड़ते थे। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता, गरीबों का सवाल है हम विरोध करेंगे। जो लोग बाहर गए हैं उन्हें तो वोटर आईडी कार्ड नहीं मिलेगा और वे वोट से वंचित हो जाएंगे इसलिए हम लोग घेराव कर रहे हैं। विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच जूतम पैजार जैसी उत्पन्न हो गई। तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान राजद और भाजपा के विधायकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते हाथापाई की नौबत तक पहुंच गई। सदन में सबसे पहले तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच तीखा वाक् युद्ध हुआ। इसके बाद दोनों दलों के विधायक खड़े होकर आपस में बहस करने लगे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा। तेजस्वी यादव इस मसले पर बोल रहे थे।

इस दौरान उनकी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और भाजपा-जदयू के कई विधायकों से बहस हुई। लेकिन मामला तब गर्म हो गया, जब सम्राट चौधरी इस बहस में कूदे। तेजस्वी यादव ये आरोप लगा रहे थे कि मतदाता सूची की जांच में फर्जीवाड़ा हो रहा है। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कुछ टिप्पणी की। जवाब में तेजस्वी ने कहा कि आप कौन होते हैं ये तय करने वाला कि कौन सही है?

दोनों के बीच आप कौन हैं, आप कौन हैं की बहस हुई और इसके बाद सम्राट चौधरी भी तेवर में आ गए। सम्राट चौधरी ने कहा कि जिसका बाप अपराधी हो, जेल गया हो, वो तय करेगा कि क्या सही है क्या गलत है? सम्राट चौधरी ने तेजस्वी से कहा कि तुम सब लुटेरा हो लुटेरा। सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव की बहस शांत हो ही रही थी कि भाजपा विधायक जनक सिंह खड़े हो गए। वे जोर-जोर से कुछ बोल रहे थे।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जनक सिंह उन्हें मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे। इस बीच तेजस्वी यादव ने भी जनक सिंह को जवाब दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि इतना जोर से बोलोगे तो पैंट गीला हो जायेगा। इसके बाद भारी फसाद शुरू हो गया। मारपीट की स्थिति देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को स्थगित कर दिया और सदन से निकल गये। 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनाराबड़ी देवीBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान