लाइव न्यूज़ :

हिंदू धर्म अपनाने के बाद बोले वसीम रिजवी- इस्लाम धर्म नहीं आतंकियों का एक गुट है, नाम बदल रखा हरबीर नारायण सिंह त्यागी

By अनिल शर्मा | Updated: December 6, 2021 16:36 IST

धर्म परिवर्तन को लेकर रिजवी ने कहा, धर्म परिवर्तन की कोई बात नहीं है। जब मुझको इस्लाम से निकाल ही दिया गया, तो यह मेरी मर्जी है कि मैं किस धर्म को स्वीकार करूं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है।

Open in App
ठळक मुद्देवसीम रिजवी ने कहा हमे इस्लाम में बने रहने पर शर्म आती है रिजवी ने कहा, इस्लाम कोई धर्म नहीं है, बल्कि मोहम्मद द्वारा ऑर्गेनाइज किया गया आतंकी गुट हैसनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म हैः रिजवी

गाजियाबादः अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहनेवाले यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बाबरी विध्वंस की बरसी पर हिंदू धर्म अपना लिया है। गाजियाबाद के डासना मंदिर में रिजवी ने हिंदू धर्म की दीक्षा ली है। साथ ही उन्होंने वसीम रिजवी से अपना नाम बदलकर हरबीर नारायण सिंह त्यागी रख लिया है। 

हिंदू धर्म अपनाने के बाद  हरबीर नारायण सिंह त्यागी ( वसीम रिजवी ) ने गाजियाबाद के अर्चना देवी मंदिर में पूजा भी की। इसके साथ ही उन्होंने इस्लाम धर्म पर हमला बोलते हुए इसे आंतकी गुट बताया। रिजवी ने कहा कि इस्लाम कोई धर्म नहीं है, बल्कि मोहम्मद द्वारा ऑर्गेनाइज किया गया आतंकी गुट है। 

धर्म परिवर्तन को लेकर रिजवी ने कहा, धर्म परिवर्तन की कोई बात नहीं है। जब मुझको इस्लाम से निकाल ही दिया गया, तो यह मेरी मर्जी है कि मैं किस धर्म को स्वीकार करूं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला मजहब है। पहला धर्म है। और जितनी उसमें अच्छाइयां पाई जाती हैं, इंसानियत पाई जाती हैं, मैं समझता हूं कि किसी और दूसरे धर्म में नहीं है। 

रिजवी ने आगे कहा कि इस्लाम को हम धर्म समझते ही नहीं हैं। इतना पढ़ लेने के बाद इस्लाम के बारे में, मोहम्मद के चरित्र के बारे में। और जो उनका आतंकवादी चेहरा है, उसको पढ़ लेने के बाद हम सझते हैं कि इस्लाम कोई धर्म नहीं है, बल्कि मोहम्मद द्वारा ऑर्गेनाइज किया गया आतंकी गुट है। जो 1400 सालों पहले अरब के रेगिस्तानों में तैयार किया गया था। 

रिजवी ने कहा हमे इस्लाम में बने रहने पर शर्म आती है। बकौल रिजवी, जब हमको निकाल दिया गया, हर जुमे को नमाज के बाद हमारा और यति नरसिंम्हानंद गिरी जी का सर कलम करने के लिए फतवे दिए जाते हैं, इनाम बढ़ाया जाता है तो ऐसी परिस्थितियों में हमको कोई इस्लाम और मुसलमान कहे, हमको खुद शर्म आ रही है।

गौरतलब है कि जुलाई महीने में सैयद वसीम रिजवी ने पवित्र कुरान की 26 आयतों को हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसको लेकर रिजवी पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया था। इसके साथ ही वसीम रिजवी के खिलाफ अपने ही वाहन चालक की पत्नी से बलात्कार और लूट के आरोप को लेकर लखनऊ के सआदतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारBabri Masjidवसीम रिजवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र