लाइव न्यूज़ :

ट्विटर को सरकार की चेतावनी, घृणा फैलाने वाले संदेशों पर लगाम लगाने में नाकाम रहने पर कार्रवाई को कहा

By भाषा | Updated: November 12, 2018 21:48 IST

सरकार ने ट्विटर को ऐसी आपत्तिजनक और अवैध सामग्री हटाने की दिशा में बेहद धीमी गति से काम करने के लिए सोमवार को फटकार लगाई

Open in App

 सरकार ने ट्विटर को ऐसी आपत्तिजनक और अवैध सामग्री हटाने की दिशा में बेहद धीमी गति से काम करने के लिए सोमवार को फटकार लगाई जिससे हिंसा भड़काने एवं महिलाओं के खिलाफ अपराधों को उकसाने वाले घृणा सन्देश और अफवाहें फैलाने में कथित तौर पर मदद मिलती है।

सरकार ने कहा कि यदि ट्विटर कानून लागू करने वाली एजेंसियों के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की जाएगी। 

केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गौबा ने ट्विटर इंडिया के कानूनी,नीतिगत, विश्वास एवं सुरक्षा प्रमुख विजय गड़े और जन नीति की प्रमुख महिमा कौल को कानून लागू कराने वाली एजेंसियों के आदेशों के तत्वरित निस्तारण के लिए चौबीस घंटे काम करने वाला तंत्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए आयोजित बैठक में माइक्रोब्लॉगिंग साइट के अधिकारियों को बताया गया कि कुछ मामलों में ट्विटर आपत्तिजनक विषयवस्तु को हटाने अथवा ब्लॉक करने में बेहद धीमा रहा है। 

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह