लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू

By भाषा | Updated: March 27, 2021 08:49 IST

Open in App

गुवाहाटी, 27 मार्च असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इस चरण में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मंत्रियों तथा विपक्षी नेताओं की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा।

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 23 महिलाओं सहित कुल 264 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पहले चरण में सुरक्षा बलों की कुल 300 कंपनियों को तैनात किया गया है, जिसमें लोग ऊपरी असम के 12 जिलों और ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तटीय जिलों में 11,537 मतदान केंद्रों पर मतदान कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है और कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

इन 47 सीटों में से अधिकांश पर सत्तारूढ़ भाजपा-अगप गठबंधन, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन और नवगठित असम जातीय परिषद (एजेपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

कुल 81,09,815 मतदाता पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 40,77,210 पुरुष और 40,32,481 महिलाएं हैं, जबकि 124 थर्ड जेंडर मतदाता हैं, इसके अलावा नौ विदेशी मतदाता हैं।

मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला