लाइव न्यूज़ :

विश्वकर्मा योजना और 100 शहरों में ई-बस चलाने की योजना को मंजूरी मिली, मोदी कैबिनेट ने लिया अहम फैसला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 16, 2023 15:48 IST

केंद्रीय कैबिनेट ने विश्वकर्मा योजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ पीएम ई-बस सेवा को भी मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम ई-बस सेवा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पर 57,613 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के 100 शहरों में ई-बस चलाने की योजना को मंजूरी मिलीदेश भर में लगभग 10,000 नई इलेक्ट्रिक बसें प्रदान की जाएंगीकेंद्रीय कैबिनेट ने विश्वकर्मा योजना को भी मंजूरी दे दी है

नई दिल्ली: बुधवार, 16 अगस्त को मोदी कैबिनेट की एक अहम बैठक हुई। बैठक में  केंद्रीय कैबिनेट ने विश्वकर्मा योजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ पीएम ई-बस सेवा को भी मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम ई-बस सेवा  के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि  इस पर 57,613 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। देश भर में लगभग 10,000 नई इलेक्ट्रिक बसें प्रदान की जाएंगी।

ये योजना देश के 100 शहरों में लागू होगी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि इसमें से 20 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार की तरफ से खर्च किए जाएंगे जबकि बाकी पैसे राज्य सरकारें खर्च करेंगी। यह योजना 3 लाख और उससे अधिक आबादी वाले शहरों को कवर करेगी। इस योजना के तहत, सिटी बस संचालन सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर 10,000 ई-बसों के साथ किया जाएगा। यह योजना 10 वर्षों तक बस संचालन का समर्थन करेगी।

वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी दी। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पारंपरिक कौशल वाले लोगों का समर्थन करने के लिए 'पीएम विश्वकर्मा' योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत उदार शर्तों पर 1 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य रूप से ये योजना उन लोगों के लिए जो पीढ़ी दर पीढी अपना पुश्तैनी काम जारी रखे हुए हैं। इससे लुहार, सुनार, कुम्हार, दर्जी, नाव बनाने वाले, लकड़ी के खिलौने और उपयोगी सामग्री बनाने वाली जातियों और समुदाय के लोग लाभान्वित होंगे।

बता दें कि विश्वकर्मा योजना के बारे में पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर लाल किले से घोषणा की थी। पीएम ने कहा था कि विश्वकर्मा जयंती के मौके पर विश्वकर्मा योजना शुरू की जाएगी। कारीगरों और छोटे व्यवसायों से जुड़े लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा।  सरकार पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए अगले महीने 13,000 से 15,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ विश्वकर्मा योजना शुरू करेगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारElectric Vehicles
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी