लाइव न्यूज़ :

'बंद बोतल की तरह होती है कुंवारी लड़की': जाधवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की फेसबुक पोस्ट पर हंगामा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 14, 2019 10:59 IST

जाधवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पहले भी वर्जिनिटी पर पोस्ट लिख चुके हैं। इस बार हंगामा बढ़ने पर पेश की सफाई। जानें, क्या है पूरा मामला...

Open in App
ठळक मुद्देकनक सरकार ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लड़कियों को सील बंद बोतल से तुलना की जिसके बाद हंगामा मच गयाउन्होंने अपनी बात को सही ठहराते हुए एक अन्य फेसबुक पोस्ट में सफाई पेश की है।उन्होंने लिखा कि यह पोस्ट उनके सामाजिक शोध का हिस्सा है।

'वर्जिन लड़की एक सील्ड बोतल की तरह होती है। क्या आप कोल्ड ड्रिंक की सील टूटी बॉटल या बिस्किट का फटा पैकेट खरीदना पसंद करेंगे।' ये कहना है कि प्रतिष्ठित जाधवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कनक सरकार का। कनक सरकार ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लड़कियों को सील बंद बोतल से तुलना की जिसके बाद हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रोफेसर की जमकर आलोचना की जिसके बाद उन्होंने अपने पोस्ट डिलीट कर ली है। हालांकि उन्होंने अपनी बात को सही ठहराते हुए एक अन्य फेसबुक पोस्ट में सफाई पेश की है।

किस बात पर मचा हंगामा

प्रोफेसर कनक सरकार ने अपनी विवादित फेसबुक पोस्ट का शीर्षक दिया था- कुंवारी दुल्हन- क्यों नहीं? इसके बाद प्रोफेसर ने वर्जिन लड़कियों की तुलना सील्ड बोतल से की। उन्होंने आगे लिखा, 'एक लड़की जन्म से तब तक सील्ड पैदा होती है जब तक इसे खोला नहीं जाता है। एक कुंवारी लड़की का अर्थ है मूल्यों, संस्कृति और यौन स्वच्छता। ज्यादातर लड़कों के लिए एक कुंवारी पत्नी एक परी की तरह होती है।'

पोस्ट वायरल होने के बाद हटाया

प्रोफेसर कनक ने ये पोस्ट रविवार को लिखी थी। लोगों ने महिला विरोधी टिप्पणी के लिए कनक सरकार को लताड़ना शुरू कर दिया जिससे जल्दी ही यह वायरल हो गया। लोगों का गुस्सा देखकर सरकार ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। हालांकि एक और पोस्ट लिखकर उन्होंने अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा कि यह पोस्ट उनके सामाजिक शोध का हिस्सा है। सभी को सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। कनक ने अपनी प्रोफाइल पर पुरानी खबरों की कतरने और पोस्ट्स साझा किया और कहा कि उन्होंने हमेशा महिला अधिकारों की बात की है।

टॅग्स :महिलावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र