लाइव न्यूज़ :

इंदौर में भड़काऊ नारेबाजी के बाद हिंसक झड़प, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:23 IST

Open in App

इंदौर में एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भड़काऊ नारेबाजी के बाद हिंसक झड़प के मामले में दोनों पक्षों के कुल 24 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक झड़प के दौरान पथराव में दो लोग घायल हो गए थे। तेजाजी नगर पुलिस थाने के प्रभारी आरडी कानवा ने सोमवार को बताया कि एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराए जाने के बाद भड़काऊ नारेबाजी को लेकर हुई झड़प के संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दोनों मामले भारतीय दंड विधान की धारा 147 (बलवा) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत दर्ज किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया, "पहली प्राथमिकी में 19 आरोपियों के नाम हैं, जबकि दूसरी प्राथमिकी में पांच नामजद आरोपी हैं। घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों के अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।" कानवा ने बताया कि झड़प के दौरान पथराव के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेजाजी नगर क्षेत्र के बहुमंजिला आवासीय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाए जिसकी प्रतिक्रिया में दूसरे पक्ष के लोगों ने नारेबाजी कर रहे व्यक्तियों पर पथराव कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए थे। उन्होंने बताया कि झड़प की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात कर हालात पर काबू पाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला