लाइव न्यूज़ :

डोकलाम विवाद में चीन को साधने देने वाले 'विजय गोखले' देश के नए विदेश सचिव

By IANS | Updated: January 2, 2018 08:13 IST

गोखले ने जयशंकर के साथ मिलकर अमेरिका और जापान को इस मामले में भारतीय रुख से अवगत कराया था और इनका समर्थन हासिल कर चीन पर दबाव बनाया था।

Open in App

सरकार ने सोमवार को ऐलान किया कि विजय गोखले देश के नए विदेश सचिव होंगे। चीन में राजदूत रह चुके गोखले एस. जयशंकर की जगह लेंगे जो 28 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गोखले ने हाल में चीन के साथ हुए डोकलाम गतिरोध के समाधान में खास भूमिका निभाई थी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गोखले के नाम पर मुहर लगा दी है। वह इस वक्त सचिव (आर्थिक संबंध) हैं।

1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अफसर के बारे में माना जाता है कि चीन में भारतीय राजदूत रहने के दौरान उन्होंने सत्तर दिनों तक चले डोकलाम विवाद को निपटाने की बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

गोखले ने जयशंकर के साथ मिलकर अमेरिका और जापान को इस मामले में भारतीय रुख से अवगत कराया था और इनका समर्थन हासिल कर चीन पर दबाव बनाया था।

गोखले जर्मनी और मलेशिया के भारतीय दूतावासों में सेवा दे चुके हैं। हांगकांग, हनोई और न्यूयार्क के भारतीय राजनयिक मिशनों में भी वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वह एस.जयशंकर का स्थान लेंगे जिन्हें 29 जनवरी 2015 को दो साल के लिए विदेश सचिव नियुक्त किया गया था और बीते साल जनवरी में एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। वह 28 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

टॅग्स :डोकलामइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल