लाइव न्यूज़ :

Video: किसान आंदोलन में पहुंचे युवराज सिंह के पिता ने हिंदुओं को बताया 'गद्दार', उठी अरेस्ट करने की मांग

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 5, 2020 11:11 IST

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने इस बार हिंदुओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही है...

Open in App
ठळक मुद्देकिसान आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे योगराज सिंह।हिंदुओं को बताया गद्दार, भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल।सोशल मीडिया पर उठी गिरफ्तारी की मांग।

नए कृषि कानूनों को लेकर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार और किसान नेताओं की 5वें दौर की वार्ता शनिवार (5 दिसंबर) को होगी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश इस बैठक में उपस्थित होंगे। ये उन बिंदुओं पर विचार-विमर्श करेंगे जो किसान नेताओं ने उठाए थे और उसका समाधान पेश करेंगे। 

योगराज सिंह का वीडियो वायरल, हिंदुओं को लेकर दिया विवादित बयान

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भड़काऊ भाषण देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में योगराज सिंह हिंदुओं को 'गद्दार' बता रहे हैं।

योगराज सिंह इस वीडियो में महिलाओं को लेकर विवादास्पद बयान देते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, "ये हिंदू गद्दार हैं, 100 साल मुगलों की गुलामी की।"

यहां देखें वीडियो...

सोशल मीडिया पर उठी गिरफ्तारी की मांग

इस वीडियो के वायरल होने के बाद योगराज सिंह की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। ट्विटर पर #ArrestYograjSingh ट्रेंड कर रहा है।

बता दें कि सरकार ने उन प्रावधानों के संभावित समाधान पर काम किया है, जिन पर कृषि नेताओं ने आपत्तियां जताई हैं। सरकार ने शनिवार को गतिरोध भंग होने की उम्मीद जताई है ताकि किसानों का विरोध प्रदर्शन जल्द से जल्द खत्म हो।

टॅग्स :युवराज सिंहकिसान विरोध प्रदर्शनदिल्लीभारतीय क्रिकेट टीमभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?