युवराज सिंह भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं और 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में छह गेंदों में छह छक्के लगाने के बाद सिक्सर किंग के नाम से जाने जाते हैं। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 6 गेंदों में 6 छक्के मारे थे और टी20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। युवराज सिंह ने साल 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 362 रन बनाने के अलावा 15 विकेट भी लिए थे और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। युवराज सिंह ने 3 अक्टूबर 2000 को केन्या के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अक्टूबर 2003 में न्यूजीलैंड और 13 सितंबर 2007 को स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 करियर की शुरुआत की थी। युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी योगराज सिंह के यहां हुआ था। युवराज ने 12 नवंबर 2015 को एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई की थी, इसके बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों ने शादी कर ली। Read More
एक बेहद साधारण परिवार में जन्में तिलक का सफर आसान नहीं था। तिलक वर्मा के कोच सलाम बयाश ने उनकी काफी मदद की। कोच ही उन्हें किट भी खरीद कर देते थे। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने पिछले साल 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2022 में ही ...
युवराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया,‘‘अभी छोटे-छोटे कदम। यह चैंपियन फिर से अपनी चमक बिखेरेगा। उससे मिलना और उसके साथ हंसना अच्छा लगा। क्या सकारात्मक सोच वाला और हमेशा हंसने वाला लड़का है। ईश्वर आपको और शक्ति प्रदान करें ऋषभ पंत।’’ ...
सानिया मिर्जा ने हैदराबाद के लाल बहादुर टेनिस स्टेडियम में प्रदर्शनी मैचों में खेलकर अपने टेनिस करियर के सफर को विराम दे दिया। उनके आखिरी मैच को देखने के लिए कई हस्तियां पहुंचीं। ...
ट्विटर पर एक मुहिम शुरू करते हुए युवराज सिंह ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में दिखाया गया है कि जब गूगल पर इंडियन क्रिकेट टीम कैप्टन सर्च किया जाता है तब सिर्फ रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को ही भारतीय कप्तान दिखाया जा रहा है। ...
IPL 2023 auction: जम्मू-कश्मीर टीम की हिस्सा रहे विवरांत शर्मा ने 4 साल की उम्र में माता को और 15 साल की उम्र में पिता को खो दिया था। बड़े भाई ने कमी नहीं होने दी। ...
युवराज सिंह ने कहा, मेरा मानना है कि शुभमन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और उसके प्रदर्शन में निरंतरता है। मुझे लगता है कि वह 2023 विश्वकप में भारत की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए प्रबल दावेदार है। ...