लाइव न्यूज़ :

VIDEO: रामनवमी पर प्रयागराज दरगाह के गेट पर लहराया गया भगवा झंडा, पुलिस ने मौके पर लोगों को बाहर खदेड़ा

By रुस्तम राणा | Updated: April 7, 2025 07:06 IST

एक वीडियो में हिंदू संगठन महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच से जुड़े लोगों का एक समूह मोटरसाइकिल पर सिकंदरा इलाके में सालार मसूद गाजी (जिसे गाजी मियां की दरगाह के नाम से भी जाना जाता है) की दरगाह पर पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना रामनवमी के दिन हुई जब शहर भर में कई रैलियां निकाली गईंवीडियो में देखा जा सकता है कि भगवा झंडे लिए लोगों का एक समूह दरगाह के गेट पर चढ़ गयापुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दरगाह से बाहर निकाला

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को भगवा झंडे लिए लोगों का एक समूह दरगाह के गेट पर चढ़ गया, भगवा झंडे लहराए और नारे लगाए। यह घटना रामनवमी के दिन हुई जब शहर भर में कई रैलियां निकाली गईं।

एक वीडियो में हिंदू संगठन महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच से जुड़े लोगों का एक समूह मोटरसाइकिल पर सिकंदरा इलाके में सालार मसूद गाजी (जिसे गाजी मियां की दरगाह के नाम से भी जाना जाता है) की दरगाह पर पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है।

इसके बाद वे दरगाह के गेट के सामने भगवा झंडे लहराते हैं। दरगाह के गेट के ऊपर तीन लोग झंडे लहराते और नारे लगाते हुए दिखाई देते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दरगाह से बाहर निकाला। पुलिस उपायुक्त डीसीपी (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि पुलिस रविवार की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा, "गाजी मियां की दरगाह में पांच दरगाह हैं। हिंदू और मुस्लिम दोनों ही तरह के श्रद्धालु दरगाह पर चादर चढ़ाने आते हैं। कुछ लोगों ने धार्मिक झंडे लहराए और नारे लगाए। मौके पर तैनात पुलिस ने उन्हें तुरंत हटा दिया। मौके पर शांति और व्यवस्था कायम है," 

डीसीपी ने जोर देकर कहा कि मौके पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, "किसी भी जगह शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा।"

टॅग्स :राम नवमीप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो