लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ऑन कैमरा भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने राहुल गांधी को दी भद्दी गाली, एफआईआर दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: January 29, 2024 19:42 IST

भाजपा नेता ने कथित तौर पर कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी को अश्लील गाली दी, जो पश्चिम बंगाल से शुरू हुई और सोमवार सुबह बिहार में प्रवेश कर गई, जैसा कि हाल ही में प्रसारित एक वीडियो क्लिप में दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में प्रसारित एक वीडियो क्लिप में सुवेंदु अधिकारी द्वारा राहुल गांधी को गाली देते दिखाया गया हैकांग्रेस ने अपने नेता पर "अपमानजनक टिप्पणी" करने के लिए उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराईकांग्रेस ने अधिकारी से उनकी टिप्पणियों के लिए "बिना शर्त माफी" की भी मांग की

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कथित तौर पर ऑन कैमरा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भद्दी गाली से संबोधित किया। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी की राज्य ईकाई ने अपने नेता पर "अपमानजनक टिप्पणी" करने के लिए सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ सोमवार को पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। 

भाजपा नेता ने कथित तौर पर कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की, जो पश्चिम बंगाल से शुरू हुई और सोमवार सुबह बिहार में प्रवेश कर गई, जैसा कि हाल ही में प्रसारित एक वीडियो क्लिप में दिखाया गया है।

गांधी की यात्रा के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारी ने राहुल गांधी को अश्लील गाली दी, उन्होंने कहा, "मैं पिछले चार दिनों से लगातार राहुल गांधी के बारे में सुन रहा हूं। वह कौन हैं? उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि वह चूल्हे पर कोयले के टुकड़े डालते हैं। सुबह चाय बनाओ... चूल्हे पर कोयला डाला जा सकता है, यह बात मेरी जानकारी या समझ से परे थी।"

अधिकारी की अपमानजनक टिप्पणी के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। बंगाल कांग्रेस के सचिव सुमन रॉय चौधरी और राज्य इकाई के पार्टी प्रवक्ता अभिषेक बनर्जी ने रायगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने अधिकारी से उनकी टिप्पणियों के लिए "बिना शर्त माफी" की भी मांग की।

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने अशोभनीय शब्द का इस्तेमाल करने पर भाजपा विधायक की आलोचना की। टीएमसी प्रवक्ता ने पूछा, "क्या यह कोई भाषा है? गद्दार, राहुल गांधी का अपमान करने के लिए किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।"

टॅग्स :राहुल गांधीशुभेंदु अधिकारीपश्चिम बंगालकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र