लाइव न्यूज़ :

VIDEO: क्या मणिपुर में होगा बदलाव?, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह, 3 वरिष्ठ मंत्री और 4 भाजपा विधायक दिल्ली रवाना?, केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2025 11:50 IST

Manipur BJP: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के लिए राष्ट्रीय राजधानी रवाना होने के कुछ ही घंटों बाद राज्य के तीन वरिष्ठ मंत्री और चार भाजपा विधायक भी बुधवार शाम किराये पर लिये गये विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Open in App
ठळक मुद्देतीन वरिष्ठ मंत्रियों सहित सात अन्य विधायक शाम को चार्टर्ड उड़ान से रवाना हुए।मंत्री एल. सुसिंद्रो मेइती शाम को किराये के विमान से रवाना हुए।कुंभ मेले में एक समारोह में भाग लेने जा रहे हैं।

Manipur BJPमणिपुर में सालों से हलचल जारी है। राज्य में मैतेई और कुर्की समुदाय के बीच लगातार हिंसक संघर्ष चल रहा है। इस बीच राजनीति उठापटक तेज हो गई है। विपक्षी कांग्रेस और पूर्व सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी द्वारा मणिपुर विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी के बीच मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और कई विधायक गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम बीरेन सिंह दोपहर करीब 2 बजे राजधानी के लिए रवाना हुए है। तीन वरिष्ठ मंत्रियों सहित सात अन्य विधायक शाम को चार्टर्ड उड़ान से रवाना हुए।

 

अचानक यात्रा ने संघर्षग्रस्त राज्य में नेतृत्व में संभावित बदलाव की अटकलों को हवा दे दी है। मणिपुर में राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ती जा रही है और सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर तनाव बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की संभावना है, जिसमें राज्य में सुरक्षा स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोविंददास कोंथौम, वन एवं पर्यावरण मंत्री थोंगम बिस्वजीत और उपभोक्ता मामलों के मंत्री एल. सुसिंद्रो मेइती शाम को किराये के विमान से रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि उनके साथ चार भाजपा विधायक करम श्याम, सनसम प्रेमचंद्र, के इबोमचा और सपाम कुंजाकेशवर (केबा) भी थे। गोविंददास ने कहा कि वह "उत्तर प्रदेश जा रहे हैं", जबकि बिस्वजीत ने दावा किया कि वह कुंभ मेले में एक समारोह में भाग लेने जा रहे हैं।

टॅग्स :मणिपुरBJPअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें