लाइव न्यूज़ :

विदर्भ की ‘नारी शक्ति’ का नागपुर में होगा एयरक्राफ्ट इंजन एमआरओ, 6 माह के भीतर निर्माण कार्य होगा शुरू

By वसीम क़ुरैशी | Updated: March 31, 2022 20:59 IST

कंपनी का दावा है कि वह देश में पूरी तरह से विमान व हैलिकॉप्टर के इंजन का मैंटेनेंस एंड ओवरहॉल करने वाली एकमात्र कंपनी होगी।

Open in App

नागपुर: विदर्भ की पद्मश्री सम्मान हासिल करने वाली उद्योजिका कल्पना सरोज की कंपनी मिहान में देश का पहला फुल प्लेज इंजन एमआरओ बनाने जा रही है। कल्पना सरोज ग्लोबल एविएशन प्रायवेट लिमिटेड मिहान में आज एक एकड़ जमीन का एग्रीमेंट भी कर लेगी। इसके साथ ही 6 माह के भीतर उसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और मई 2023 से कंपनी का संचालन शुरू होगाय़

कल्पना सरोज ‘नारी शक्ति’ अवार्ड से भी सम्मानित हैं और ये महिला विदर्भ में संबंधित क्षेत्र में रोजगार बढ़ाना चाहती हैं। अकोला के रेपटखेड़ निवासी कल्पना ने 20 अक्तूबर 2020 में ये कंपनी बनाई। कंपनी ने एक साल पहले ही मिहान में जमीन लेने की तैयारी की थी लेकिन रजिस्ट्री के दौरान उन्हें स्टैम्प ड्यूटी से छूट नहीं मिल पाई थी।

इसके बाद प्रक्रिया ठंडी पड़ गई थी लेकिन दो दिन पूर्व ही मिहान में स्टैम्प ड्यूटी से पांच साल तक और छूट का विस्तार किए जाने के चलते कंपनी ने यहां जमीन हासिल करने की कार्रवाई में जरा भी देरी नहीं की और शुक्रवार को एमएडीसी के साथ वह एग्रीमेंट करेगी। कंपनी का दावा है कि वह देश में पूरी तरह से विमान व हैलिकॉप्टर के इंजन का मैंटेनेंस एंड ओवरहॉल करने वाली एकमात्र कंपनी होगी।

शेरीन थॉमस, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एंड बिजनेस डेवलपमेंट हैड ने कहा, हम शुक्रवार को एमएडीसी के साथ जमीन का एग्रीमेंट करने जा रहे हैं। कल्पना सरोज ग्लोबल एविएशन प्रा. लि. विमानों व हैलिकॉप्टर के इंजन के एमआरओ वाली एकमात्र कंपनी होगी। कंपनी का संचालन मई 2023 से शुरू हो जाएगा। कंपनी की एमडी कल्पना सरोज विदर्भ से हैं और विदर्भ में रोजगार बढ़ाना चाहती हैं।

नागपुर फ्लाइंग क्लब से प्रशिक्षण उड़ानों के लंबे समय तक बंद रहने का एक कारण यह भी रहा है कि इसके विमानों के इंजन समय पर दुरुस्त नहीं हो पाए थे, लेकिन अब इस कंपनी के आने से इन छोटे विमानों के इंजन के रखरखाव के लिए भी परिसर में ही सुविधा मुहैया होगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र