लाइव न्यूज़ :

धर्मांतरण के विरूद्ध राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी विहिप, 327 सांसदों से की मुलाकात, धर्मांतरण के विरूद्ध कानून बनाने की मांग

By विशाल कुमार | Updated: December 19, 2021 08:14 IST

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान से पूर्व विहिप ने भाजपा, कांग्रेस, जदयू, राजद, आप, तृणमूल कांग्रेस, माकपा एवं नेशनल काफ्रेंस सहित पार्टियों के 327 सांसदों से संपर्क किया।

Open in App
ठळक मुद्दे‘गैर कानूनी’ धर्मांतरण के विरूद्ध कड़े कानून के लिए सोमवार से 11 दिनों का अभियान चलाएगी।धर्मांतरण करने वाले आदिवासियों को आरक्षण फायदे नहीं देने की मांग।भाजपा, कांग्रेस, आप, टीएमसी सहित कई पार्टियों के 327 सांसदों से संपर्क किया।

नई दिल्ली:विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ‘गैर कानूनी ’ धर्मांतरण के विरूद्ध कड़े कानून बनाने के लिए दबाव बनाते हुए सोमवार से 11 दिनों का अभियान चलाएगी। वह यह सुनिश्चित करने के लिए कानूनी प्रावधान की भी मांग करेगी कि इस्लाम या ईसाइयत अपनाने वाले आदिवासियों को संविधान के तहत अनुसूचित जनजातियों को उपलब्ध आरक्षण एवं अन्य फायदे नहीं मिले।

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान से पूर्व विहिप ने भाजपा, कांग्रेस, जदयू, राजद, आप, तृणमूल कांग्रेस, माकपा एवं नेशनल काफ्रेंस सहित पार्टियों के 327 सांसदों से संपर्क किया एवं उनसे धर्मांतरण-निरोधक कानून तथा अन्य धर्म अपनाने के लिए अपना धर्म छोड़ने वाले आदवासियों को आरक्षण एवं अन्य फायदों का लाभ उठाने से रोकने के वास्ते संविधान में संशोधन की उसकी मांग का समर्थन करने का अनुरोध किया।

हालांकि, उन्होंने यह भी नहीं बताया कि विहिप ने अपनी मांग के समर्थन में किन किन सांसदों से संपर्क किया। कुमार ने कहा कि इस अभियान के दौरान हिंदू समाज को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किये जाएंगे तथा कार्यक्रम का समापन 31 दिसंबर को होगा।

कुमार ने कहा , ‘‘जिन लोगों ने अन्य धर्म को अपना लिया है, उन्हें वापस हिंदू धर्म में लाने का प्रयास किया जाएगा। धर्मांतरण में लगे लोगों को बेनकाब करने के लिए साहित्य और पर्चे बांटे जाएंगे तथा जनसभाएं एवं छोटी सभाएं की जाएंगी तथा लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि हिंदू समाज हिंदू विरोधी हरकतों को देख पायें एवं उन्हें रोक पायें।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ऐसा कुछ नहीं है कि लोग स्वविवेक से अन्य धर्मों को अपना रहे हैं। उन्हें लालच, भय या धोखा से धर्मांतरित किया जा रहा है।’’

कुमार ने कहा कि लालच, भय या धोखा से कोई धर्मांरण संविधान में प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता एवं व्यक्ति की गरिमा के विरूद्ध है। उन्होंने कहा, ’’ ऐसे धर्मातरण के विरूद्ध राज्यों एवं केंद्र द्वारा कानून बनाया जाना चाहिए।

टॅग्स :वीएचपीविश्व हिंदू परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

बॉलीवुड चुस्की'घर वापसी कर लो': बॉलीवुड में काम पाने के लिए एआर रहमान को हिंदू संगठन का सुझाव, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVHP की आपत्ति के बाद पूनम पांडे को पुरानी दिल्ली की लव कुश रामलीला से हटाया गया, निभाती मंदोदरी की भूमिका

भारतMaharashtra: ‘केवल हिंदुओं’ के लिए गरबा में प्रवेश के लिए वीएचपी ने तय किए ये नियम

टीवी तड़कावीएचपी और बजरंग दल की विरोध की धमकी के बाद मुनव्वर फारुकी को बांद्रा कार्यक्रम से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज