लाइव न्यूज़ :

वैष्णो देवी यात्रा: नया रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर है यात्रा, पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं कर चुके हैं दर्शन

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 17, 2022 18:24 IST

पिछले वर्ष की तुलना में जारी वर्ष के अक्तूबर माह तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु वैष्णो देवी भवन पर नमन कर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्रों के दौरान 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन पर नमन कर आशीर्वाद प्राप्त कियामौजूदा वर्ष में अब तक 75.50 लाख श्रद्धालुओं द्वारा मां भगवती की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया

जम्मू: वैष्णो देवी यात्रा इस बार नया रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर है। पिछले वर्ष की तुलना में जारी वर्ष के अक्तूबर माह तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन पर नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। यह जानकारी सीईओ श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग ने पत्रकारों से बात के दौरान दी। 

उन्होंने बताया कि पिछले 2 सालों से कोरोना संक्रमण के कारण वैष्णो देवी यात्रा में गिरावट देखी जा रही थी, परंतु मौजूदा वर्ष में हालात सामान्य होने के बाद से वैष्णो देवी यात्रा में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। 

उन्होंने बताया कि हाल ही में नवरात्रों के दौरान 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन पर नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। सीईओ ने बताया कि वर्ष 2021 में अक्तूबर माह तक 55.50 लाख के करीब श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन पर नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था जबकि मौजूदा वर्ष में अब तक 75.50 लाख श्रद्धालुओं द्वारा मां भगवती की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया है।

ऐसे मंें वैष्णो देवी तीर्थस्थान में नवरात्रों मंें आने वालों की संख्या ने श्राइन बोर्ड को एक खुशी का कारण दे दिया है। उसे यह आस जगने लगी है बकि इस बार जिस तरह से नवरात्रों में आने वाले श्रद्धालुओं ने नया रिकार्ड बनाया है उसी तरह से वर्ष 2022 में आने वाले श्रद्धालुआंें की संख्या भी एक नया रिकार्ड बनाएगी।

हालांकि, कोरोना काल में यात्रा बंद होने के कारण कम ही श्रद्धालु कटड़ा पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 के शारदीय नवरात्र में 302057 भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इसी प्रकार वर्ष 2018 में 318753 और वर्ष 2019 के शारदीय नवरात्र में 364254 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए थे।

यही नहीं इस साल अब तक पहले दो साल का यात्री रिकार्ड टूट चुका है, हालांकि इन सालों में कोविड के कारण कम यात्री पहुंचे थे। इसमें वर्ष 2021 में 55.772 लाख, वर्ष 2020 में 17.242 लाख, वर्ष 2019 में 78.956 लाख, 2018 में 85.956 लाख, वर्ष 2017 में 81.788 लाख, 2016 में 77.22 लाख यात्री पहुंचे थे। धार्मिक पर्यटन में वैष्णो देवी के बाद शिव खोड़ी में श्रद्धालुओं का सबसे अधिक रुझान रहा है।

यह भी सच है कि इस साल 31 अगस्त तक 63 लाख से अधिक यात्री माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेक चुके हैं। और अक्तूबर के पहले हफ्ते तक 75 लाख ने माथा अेका है जिस कारण श्राइन बोर्ड को उम्मीद है कि इसी रफ्तार से यात्रियों का आना जारी रहा तो पिछले कई साल का यात्री रिकार्ड टूट जाएगा।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज