लाइव न्यूज़ :

'अचानक हो रहे हार्ट अटैक से मौत की वजह वैक्सीन नहीं,' आईपीईसी इंडिया के जनरल सेक्रेटरी कौशिक देसाई बोले

By शाहनवाज आलम | Updated: January 23, 2023 20:59 IST

आईपीईसी के सेक्रेटरी जनरल कौशिक देसाई ने बताया कि मौत पहले भी होती थी, लेकिन इसे सिर्फ अफवाह बनाकर फैलाया जा रहा है, जबकि आज तक वैक्सीन की वजह से मौत के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि मौत पहले भी होती थी, लेकिन इसे सिर्फ अफवाह बनाकर फैलाया जा रहा हैकौशिक ने कहा- जबकि आज तक वैक्सीन की वजह से मौत के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं

नागपुर: पिछले एक साल में दिल संबंधी बीमारी के कारण मौत की कई घटनाएं सामने आई हैं। लोगों को अचानक बैठे-बैठे, नाचते, कसरत करते हुए हार्ट अटैक आने के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है लोग हार्ट अटैक के कारण अचानक गिर जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है। 

कुछ लोगों को पहले से दिल संबंधी बीमारियों के होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इनमें से किसी भी मामले के कोविड से जुड़े होने के प्रमाण नहीं मिले हैं लेकिन कुछ लोग हार्ट अटैक को कोरोना महामारी के प्रभाव के रूप में देख रहे हैं। वे इसका जिम्मेदार वैक्सीन को मानते हैं, लेकिन वैक्सीन की वजह से न तो किसी की मौत हुई है और न ही किसी तरह के साइड इफेक्ट। 

यह बातें इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल एक्सीसिएंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (आईपीईसी) के सेक्रेटरी जनरल कौशिक देसाई ने लोकमत समाचार से बात करते हुए कही। उन्होंने बताया कि मौत पहले भी होती थी, लेकिन इसे सिर्फ अफवाह बनाकर फैलाया जा रहा है, जबकि आज तक वैक्सीन की वजह से मौत के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

नागपुर में जल्द खुले अनुसंधान और विकास केंद्र

आईपीईसी के सेक्रेटरी जनरल ने आगे कहा कि नागपुर में जल्द ही फार्मा क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के लिए एक विशेष नीति लाकर केंद्र स्थापित करना चाहिए। इसके साथ ही फार्मेसी में नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज करने वाले वैज्ञानिकों को लगातार प्रोत्साहित कर उन्हें पुरस्कृत करना चाहिए। भारत फार्मास्युटिकल के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन अब समय आ गया है कि नागपुर में भी फार्मेसी का अनुसंधान और विकास केंद्र स्थापित करना चाहिए।

सस्ती दवाइयां बनाने पर फोकस

डॉ. कौशिक देसाई ने आगे कहा कि भारत में हमें फार्मेसी के क्षेत्र में अभी भी आयात का प्रतिशत ज्यादा है। हम 70 से 75 प्रतिशत आयात कर रहे हैं, तो वहीं निर्यात के मामले में हम अभी पीछे हैं। जब आयात से ज्यादा निर्यात होगा तो हम आम लोगों को भी आसानी से और कम कीमत में दवा उपलब्ध करा सकेंगे, इसके लिए सरकार के साथ-साथ फार्मेसी इंडस्ट्री में भी लगातार कार्य हो रहा है।

दुनिया में अनुसंधान को बढ़ावा, भारत में क्यों नहीं?

डॉ. देसाई ने बताया कि भारत में अभी भी आर एंड डी यानी रिसर्च एंड डेवलपमेंट को बढ़ावा नहीं मिल रहा है, जबकि पूरी दुनिया फार्मेसी के क्षेत्र में रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर ही फोकस कर रही है। भारत में फार्मेसी के क्षेत्र में ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। साथ ही रिसर्च के लिए प्रोत्साहन देना चाहिए, ताकि फार्मेसी के क्षेत्र में विश्व में हमारी पहचान हो। 

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

क्राइम अलर्टVideo: दिल्ली में हार्टअटैक आने के बाद एक सड़क पर गिरा शख्स, तड़पती हालत में मदद की बजाय दो स्कूटी सवार उसका मोइबाइल चुराकर भागे, आखिरकार हुई मौत

स्वास्थ्यक्या मैराथन दौड़ से दिल को होता है नुकसान? 10 साल के अध्ययन ने खोला बड़ा सच

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो