लाइव न्यूज़ :

अखिलेश को झटका, मसूद सपा छोड़ बसपा में शामिल, 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दिया था झटका, मायावती ने कुछ इस तरह किया स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2022 21:49 IST

उत्तर प्रदेशः इमरान मसूद ने बसपा में शामिल होने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में एक मजबूत विकल्प देने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने सपा का दामन थामा था लेकिन नतीजे नहीं आए।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा कैडर आधारित पार्टी है और उसका अपना जनाधार है। बहुजन समाज पार्टी जब-जब मजबूत हुई है, तब-तब भाजपा कमजोर हुई है।मायावती ने मसूद के बसपा में शामिल होने को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किए।

लखनऊः पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में असरदार माने जाने वाले नेता इमरान मसूद बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए। बसपा अध्यक्ष मायावती ने मसूद का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी का संयोजक बनाया।

मसूद इस साल के शुरू में हुए राज्य विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। मसूद ने बसपा में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में एक मजबूत विकल्प देने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने सपा का दामन थामा था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं आए।

उन्होंने कहा, "मुझे समझ में आया कि बसपा कैडर आधारित पार्टी है और उसका अपना जनाधार है। निश्चित रूप से हम एक मजबूत विकल्प बनेंगे। बहुजन समाज पार्टी जब-जब मजबूत हुई है, तब-तब भाजपा कमजोर हुई है।" मायावती ने मसूद के बसपा में शामिल होने को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किए।

बसपा सुप्रीमो ने लिखा है, "उत्तर प्रदेश और ख़ासकर पश्चिमी यूपी की राजनीति में इमरान मसूद एक जाना-पहचाना नाम है, जिन्होंने आज अपने करीबी सहयोगियों के साथ मुझसे मुलाकात की और वे समाजवादी पार्टी छोड़कर, अच्छी नीयत व पूरी दमदारी से काम करने के वादे के साथ, बसपा में शामिल हो गए, जिसका तहेदिल से स्वागत।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "साथ ही, पार्टी में काम करने के इनके जबर्दस्त जोश व उत्साह को देखकर आज ही उन्हें पश्चिमी यूपी बसपा का संयोजक बनाते हुए वहाँ पार्टी को हर स्तर पर मज़बूत बनाने व ख़ासकर अक़लियत (अल्पसंख्यक) समाज को पार्टी से जोड़ने की भी विशेष ज़ि़म्मेदारी सौंपी गई है।"

आजमगढ़़ लोकसभा उपचुनाव के बाद और स्थानीय निकाय चुनाव से पहले मसूद के बसपा में शामिल होने को उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए शुभ संकेत बताते हुए मायावती ने कहा, ‘‘मुस्लिम समाज को भी यकीन है कि भाजपा की द्वेषपूर्ण व क्रूर राजनीति से मुक्ति के लिए सपा नहीं बल्कि बसपा के ही जरूरी है।"

उन्होंने कहा, "बसपा ने पार्टी संगठन तथा अपनी सभी सरकारों में भी गरीबों, महिलाओं व अन्य उपेक्षितों आदि के हित एवं कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए अपने कार्यों से यह साबित किया है कि सर्वसमाज का हित, रोजी-रोजगार, सुरक्षा व धार्मिक स्वतंत्रता आदि बसपा में ही संभव, जिस पर विश्वास समय की माँग है।"

गौरतलब है कि मसूद इस साल के शुरू में हुए राज्य विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। इस बीच, पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिलने पर उनके द्वारा नाराजगी जाहिर करने की खबरें भी थीं। मसूद के साथ कई विवाद भी जुड़े हैं। उन्हें मार्च 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसBJPसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवमायावतीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र