लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता नगमा ने कहा- जब पार्टी में आई तो सोनिया जी ने कहा था राज्यसभा भेजूंगी...18 साल की तपस्या कम पड़ गई इमरान भाई के आगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 30, 2022 13:10 IST

कांग्रेस द्वारा विभिन्न राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी किए जाने के बाद पार्टी के कुछ नेताओं ने असंतोष जाहिर किया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट किया कि शायद मेरी तपस्या में कोई कमी रह गई। नगमा ने उनके रीट्वीट करके मन की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।कांग्रेस की लिस्ट में राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, अजय माकन और प्रमोद तिवारी इत्यादि का नाम है।कांग्रेस द्वारा राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद से ही विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए।

नई दिल्ली: राज्यसभा के लिए 10 जून को चुनाव होना है। ऐसे में जहां कांग्रेस ने रविवार को 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की तो वहीं इस लिस्ट से पार्टी में काफी असंतोष है। पवन खेड़ा और संयम लोढ़ा के अलावा प्रत्याशियों की इस लिस्ट से नगमा भी काफी निराश नजर आईं। इसी क्रम में कांग्रेस नेत्री और मुंबई कांग्रेस की उपाध्यक्ष नगमा ने ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "हमारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी ने व्यक्तिगत रूप से 2003/04 में मुझे राज्यसभा में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध किया था, जब मैं उनके कहने पर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था, तब हम सत्ता में नहीं थे। तब से 18 साल हो गए हैं, उन्हें एक मौका नहीं मिला, श्री इमरान को महाराष्ट्र से राज्यसभा में शामिल किया गया है, मैं पूछता हूं कि क्या मैं कम योग्य हूं।" 

वहीं, पवन खेड़ा के ट्वीट को नगमा ने रीट्वीट करके लिखा, "हमारी भी 18 साल की तपस्या कम पड़ गई इमरान भाई के आगे।" बता दें कि प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आने के बाद पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई।" मालूम हो, राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पी चिदंबरम, जयराम रमेश और अजय माकन के अलावा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के नाम की घोषणा की है। 

टॅग्स :नगमाराज्यसभा चुनावराज्य सभाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया