लाइव न्यूज़ :

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए सुपर हरक्यूलिस विमान से पहुंचेंगे पीएम मोदी, एयर शो का लेंगे आनंद

By विशाल कुमार | Updated: November 13, 2021 09:20 IST

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ से शुरू होकर गाजीपुर तक जाता है जिसकी दूरी करीब 340 किलोमीटर है. यह राज्य के लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुलतानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जिले की सीमाओं से होकर गुजरेगा.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.लखनऊ से गाजीपुर की यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर 3.5 घंटे हो जाएगा.16 नवंबर के कार्यक्रम के बाद पूरी भव्यता के साथ वायुसेना का एक एयर शो भी होगा.

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले 34 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे और इसके लिए वह सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से पहुंचेंगे.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की दृष्टि से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की बहुत बड़ी भूमिका होगी. जुलाई 2018 में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

लखनऊ से गाजीपुर की 6 घंटे की दूरी 3.5 घंटे में होगी पूरी

उल्लेखनीय है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ से शुरू होकर गाजीपुर तक जाता है जिसकी दूरी करीब 340 किलोमीटर है. यह राज्य के लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुलतानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जिले की सीमाओं से होकर गुजरेगा.

छह लेन के इस एक्सप्रेसवे का विस्तान आठ लेन तक किया जा सकेगा. इससे लखनऊ से गाजीपुर की यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर 3.5 घंटे हो जाएगा.

एक्सप्रेसवे में सात बड़े पुल, सात रेलवे ओवरब्रिज, 114 छोटे पुल और 271 अंडर पास होंगे. सुरक्षा व चिकित्सा के लिए पुलिस वाहन, मवेशी पकड़ने वाले वाहन व एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी.

एयर शो का होगा आयोजन, मिराज और सुखोई विमान की होगी आपात लैंडिंग

उन्होंने कहा कि सुलतानपुर के पास लगभग 3.2 किलोमीटर लंबी एक हवाई पट्टी भी है और 16 नवंबर के कार्यक्रम के बाद पूरी भव्यता के साथ वायुसेना का एक एयर शो भी यहां होगा. उन्होंने कहा कि इस पर विमानों की आपात लैंडिंग हो सकेगी.

एयर शो के दौरान मिराज 2000 और सुखोई-30एमकेआई विमान आपातकालीन हवाई पट्टी पर कई टेकऑफ और लैंडिंग करेंगे, जिसे पीएम मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति देखेंगे.

बता दें कि, यह एक्सप्रेसवे देश भर में लड़ाकू विमानों के लिए आपातकालीन लैंडिंग सुविधाएं विकसित करने की सरकार की योजना का हिस्सा है.

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश उपेक्षित था, लेकिन अब यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास, रोजगार की ढेर सारी संभावनाओं की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे पर आठ जगह औद्योगिक गलियारे की स्थापना भी की जाएगी जिसकी अधिसूचना जारी हो गई है.

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे अगले महीने तैयार हो जाएगा और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. गंगा एक्सप्रेस-वे व बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे पर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथएक्सप्रेस वेIAF
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र