लाइव न्यूज़ :

UP News: दावे बड़े-बड़े पर 26 जिलों में मनोरोग विशेषज्ञ ही नहीं, सरकार पांच लाख रुपए हर माह वेतन देने को तैयार

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 22, 2025 21:34 IST

इस सच्चाई बीते दिनों तब उजागर हुई जब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) ने उक्त 27 जिलों के लिए संविदा पर मनोरोग विशेषज्ञ नियुक्त करने की कोशिश की, लेकिन सिर्फ एक डॉक्टर ही सरकारी अस्पताल में इलाज करने के लिए आगे आया.

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार के बड़े-बड़े दावे करती है. प्रदेश सरकार का कहना है कि अखिलेश यादव की सरकार में प्रदेश में मात्र 42 मेडिकल कालेज थे, जिसकी संख्या बढ़कर 80 हो गई है. अब सवाल यह है कि क्या यूपी के हर जिले में मानसिक रोगों के इलाज के लिए  मनोचिकित्सक की तैनाती है? तो इसका जवाब है, प्रदेश के 75 जिलों में से 26 में एक भी मनोरोग विशेषज्ञ ( डॉक्टर) तैनात नहीं है. यह हाल उस राज्य में है जहां के मेडिकल कालेजों और चिकित्सा संस्थानों में कुल 12,150 मेडिकल की सीटें हैं. इन मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों से करीब 110 मनोरोग विशेषज्ञ हर साल निकल रहे हैं. इसके बाद भी राज्य के 26 जिलों में मानसिक रोगियों के इलाज के लिए एक भी मनोरोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है.

इन 26 जिलों में नहीं कोई मनोरोग विशेषज्ञ

इस सच्चाई बीते दिनों तब उजागर हुई जब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) ने उक्त 27 जिलों के लिए संविदा पर मनोरोग विशेषज्ञ नियुक्त करने की कोशिश की, लेकिन सिर्फ एक डॉक्टर ही सरकारी अस्पताल में इलाज करने के लिए आगे आया. जबकि एनएचएम डॉक्टरों को पांच लाख रुपए हर माह देने को तैयार है. इसके बाद भी यूपी के उक्त सरकारी अस्पतालों में लोगों के मानसिक रोगों का इलाज करने के लिए मनोरोग विशेषज्ञ आने को तैयार नहीं हैं. 

ऐसे में अब एक बार फिर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उक्त 26 जिलों में मनोरोग विशेषज्ञों की तैनाती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है ताकि उक्त जिलों में लोगों के मानसिक रोगों का इलाज करने ही व्यवस्था हो सके और उक्त जिलों के लोगों को सूबे के अन्य जिलों में इलाज के लिए दौड़भाग ना करनी पड़े. 

फिलहाल यूपी में एनएचएम के तमाम प्रयास के बाद भी मथुरा, फिरोजाबाद, संभल, बदायूं, हाथरस, रामपुर, एटा, मैनपुरी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात,हरदोई, गोंडा, बलरामपुर, संत कबीर नगर, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, रायबरेली और बाराबंकी में एक-एक मनोरोग विशेषज्ञ के लिए भर्ती निकाली थी, लेकिन लंबी कवायद के बाद भी सिर्फ रायबरेली के लिए ही मनोरोग विशेषज्ञ मिला है. बाकी के 26 जिलों में कोई भी मनोरोग विशेषज्ञ ने कार्य करने में रुचि नहीं दिखाई. अधिक वेतन देने की तैयारी 

उत्तर प्रदेश के जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल डा. अरविंद कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पूरे देश में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की निगरानी करता है. इस व्यवस्था के तहत राज्यों में हाईकोर्ट समय-समय पर मानसिक रोगियों के इलाज के संबंध में याचिकाओं की सुनवाई करते हुए दिशा-निर्देश जारी करता है. उक्त निर्देशों का अनुपालन केंद्र में केंद्रीय मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण और प्रदेश के  स्तर पर राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण करता है. इसके नोडल प्रभारी प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य होते हैं. जबकि जिला स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य पुनरावलोकन बोर्ड (एमएचआरबी) जिला जज की देखरेख में काम करता है. 

स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया जाता है. यह सभी लोग जिलों में मनोरोग विशेषज्ञों की तैनाती की व्यवस्था करते हैं. डा. अरविंद का कहना है कि हाईकोर्ट से समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी होने के बावजूद प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए मनोरोग विशेषज्ञ नहीं मिल रहे हैं. और अब मनोरोग विशेषज्ञों के रिक्त पदों को भरने के लिए उप्र लोक सेवा आयोग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन फिर से विज्ञापन निकाल की तैयारी कर रहा है. 

अब यह कोशिश की जा रही है कि सभी जिलों में एक-एक विशेषज्ञ की तैनाती हो जाए. छोटे जिलों के लिए विशेषज्ञ नहीं मिल रहे हैं. इसके लिए संविदा विशेषज्ञों को अधिकतम भुगतान की व्यवस्था की गई है. ताकि इन जिलों में भी अधिक वेतन मिलने से मनोरोग विशेषज्ञ मिल जाये.            

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारMedical Educationउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र