लाइव न्यूज़ :

1987 बैच के रिटायर आईएएस और सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी को फिर मिला सेवा विस्तार!

By राजेंद्र कुमार | Updated: February 29, 2024 17:25 IST

UP News: अवनीश अवस्थी यूपी में कई अहम पदों पर रहे हैं. वर्ष 2017 में जब यूपी में सीएम योगी ने सत्ता संभाली तो उन्हें केंद्रीय प्रति नियुक्ति से वापस बुलाया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देगृह विभाग और सूचना विभाग का दायित्व सौंपा गया. यूपीडा का भी सीईओ बनाया गया.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सलाहकार बना लिया. 

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद रिटायर आईएएस अधिकारी और सलाहकार अवनीश अवस्थी को फिर एक साल का सेवा विस्तार मिल गया है. 1987 बैच के आईएएस अफसर रहे अवनीश अवस्थी को अब फरवरी 2025 तक सीएम योगी के सलाहकार बने रहेंगे. गुरुवार को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा था, जिसे आज बढ़ा दिया गया है. इसके पहले बीते साल भी अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था. अवनीश अवस्थी के नाम लंबे समय तक यूपी का गृह विभाग सम्भलने का रिकॉर्ड भी है. उन्हे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बेहद ही भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है. अवनीश अवस्थी यूपी में कई अहम पदों पर रहे हैं. वर्ष 2017 में जब यूपी में सीएम योगी ने सत्ता संभाली तो उन्हे केंद्रीय प्रति नियुक्ति से वापस बुलाया गया था.

तब उन्हें गृह विभाग और सूचना विभाग का दायित्व सौंपा गया. इसके अलावा उन्हें यूपीडा का भी सीईओ बनाया गया. 31 अगस्त 2022 को वह सेवानिवृत हुए तो उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सलाहकार बना लिया.  सलाहकार बनाए जाने के बात जारी हुए आदेश में लिखा गया था कि मुख्यमंत्री को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देने के लिए एक अस्थाई नि:संवर्गीय पद बनाया जा रहा है.

इस पद पर 28 फरवरी 2023 तक के लिए अवनीश अवस्थी की तैनाती की गई. इसके बाद एक साल के लिए उन्हे सेवा विस्तार दिया गया. गुरुवार को फिर उन्हे के साल का सेवा विस्तार दिया गया है. इससे यह जाहिर हो गया है कि अवनीश अवस्थी सीएम योगी के लिए बेहद अहमियत रखते हैं.

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र