लाइव न्यूज़ :

SP का दामन छोड़ यूपी के मुस्लिम अब तलाशे नए विकल्प, BJP का विरोध करना करें बंद: ऑल इंडिया तंजीम उलेमा ए इस्लाम

By आजाद खान | Updated: April 14, 2022 14:57 IST

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी के अनुसार, यूपी के मुस्लिमों को अब भाजपा विरोधी टैग को भी हटा देना चाहिए। उन्हें सपा के अलावा और विकल्प को तलाश करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देऑल इंडिया तंजीम उलमा इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव ने सपा पर निशाना साधा है। मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने यूपी के मुस्लिमों के लिए नया सन्देश दिया है।उन्होंने सपा को समर्थन न करने की बात कही है और दूसरे विकल्प को तलाश करने को कहा है।

लखनऊ: ऑल इंडिया तंजीम उलमा इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने यूपी के मुस्लिमों से कहा है कि वे सपा को समर्थन करना छोड़ दें और दूसरे विकल्पों की तलाश में लग जाएं। उन्होंने राज्य के मुस्लिमों से यह भी कहा है कि वे भाजपा विरोधी टैग को भी हटा दें। मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हाल में ही हुए यूपी चुनावों में उन्होंने तमाम बड़े मुस्लिम नेताओं को नजरअन्दाज किया है और उन्हें टिकट नहीं दिया है। आपको बता दें कि रिजवी का यह बयान तब सामने आया है जब राज्य में बीजेपी ने फिर से दोबारा सरकार बनाई है। 

सपा को समर्थन देना बंद करें मुस्लिम, देखें दूसरे विकल्प- मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा, "मैंने चुनाव के दरमियान मुसलमानों को अगाह करते हुए बताया था कि अखिलेश यादव मुसलमानों के हितैषी नहीं है, इन्होंने हर जगह बड़े मुस्लिम चेहरों को पीछे रखने की कोशिश की और अकेले चुनाव प्रचार करते रहे, उनके पिता की पार्टी और उनकी पार्टी में बहुत अंतर है। इसलिए मुसलमान विकल्पों पर विचार विमर्श करें।"

मुलायम और अखिलेश की सपा में है बड़ा अंतर

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सपा को अलग-अलग बताया है। उन्होंने कहा है कि दोनों में जमीन और आसमान का फर्क है। शहाबुद्दीन रिजवी ने मुलायम सिंह यादव को मुस्लिमों का बेशक शुभचिंतक बताया है और अखिलेश यादव के मुस्लिमों के प्रति काम करने के तरीकों को नकारा भी है। 

मुस्लिम हो गए है मुस्लिम के दुश्मन, विरोध करे रहे हिन्दू हमारा- शहाबुद्दीन रिजवी

शहाबुद्दीन रिजवी ने आगे कहा कि अब के दौर में मुस्लिम-मुस्लिम के दुश्मन हो गए है और हिन्दू अल्पसंख्यकों के विरोध में बोल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी में सीएम योगी की सरकार बनने के बाद ऐसा देखा गया है कि मुस्लिम ही मुस्लिम का दुश्मन बन गया है। अगर एक मुस्लिम भाजपा का झंडा रख रहा है तो दूसरा मुस्लिम उसका विरोध कर रहा है। ऐसे में एक दो हत्याएं भी देखी गई है। उन्होंने आपस में नफरत को खत्म करने को कहा है। 

आपस में लड़ने से बाज आओ मुस्लिम, भाजपा का विरोध करना करो बंद-शहाबुद्दीन रिजवी

इस पर आगे बोलते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने मुस्लिमों को आपस में लड़ने से बाज आने को कहा है और इसके साथ ही भाजपा का विरोध भी बंद करने को बोला है। वे चाहते है कि हिन्दू और मुस्लिम में नफरत खत्म हो जाए और यही कारण है कि उन्होंने मुस्लिमों से अपील की है कि वे भाजपा का विरोध करना बंद कर दें।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJPसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र