लाइव न्यूज़ :

एमपी के बाद अब यूपी में मेडिकल-इंजीनिरिंग की पढ़ाई हिंदी में होगी, सीएम योगी ने कहा- पुस्तकों का हिंदी अनुवाद हो गया है

By अनिल शर्मा | Updated: October 20, 2022 11:23 IST

पिछले दिनों मध्य प्रदेश में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने MBBS फर्स्ट ईयर की तीन किताबों का विमोचन किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल की किताबों का हिंदी अनुवाद हो गया है।अगले साल से इन किताबों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

लखनऊः मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में मेडिलक की पढ़ाई हिंदी में होगी। सूब के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी देते हुए गुरुवार कहा कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की अंग्रेजी किताबों का हिंदी में अनुवाद कर दिया गया है और अगले साल से प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में इन विषयों के पाठ्यक्रम हिंदी में भी पढ़ने के लिए मिलेंगे।

पिछले दिनों मध्य प्रदेश में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने MBBS फर्स्ट ईयर की तीन किताबों का विमोचन किया था। मध्य प्रदेश के सभी 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रथम वर्ष के छात्रों को तीन एमबीबीएस विषय एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री हिन्दी में पढ़ाया जाएगा। कई साल पहले अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय ने इस पहल की शुरुआत की थी।

मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार भी हिंदी में पढ़ाई पर जोर दे रही है। यही कारण है कि इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में करायी जाएगी। माना जा रहा है कि इससे गांव-गरीब और हिंदी बैकग्राउंड के छात्रों का डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना आसान हो जाएगा।

मालूम हो कि यूक्रेन, रूस, जापान, चीन, किर्गिस्तान और फिलीपींस जैसे देशों की तरह अब भारत में भी मेडिकल की पढ़ाई मातृभाषा में होगी। जर्मनी, रूस, चीन, फ्रांस और अन्य कॉलेजों जैसे विभिन्न देश अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में बच्चों को पढ़ाते हैं।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथMBBSMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला