लाइव न्यूज़ :

यूपी: गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग घटनाओं में मानसिक तनाव के चलते पांच लोगों ने की आत्महत्या, मृतकों में तीन महिलाएं

By भाषा | Updated: May 4, 2022 14:16 IST

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव की अनीता सरकार (40) ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर तेजाब पी लिया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में अनीता को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपांच लोगों ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।40 वर्षीय अनीता सरकार ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर तेजाब पी लिया।कासना क्षेत्र के सिरसा गांव के अरुण (22) ने घर में हुए झगड़े के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।

नोएडा (यूपी): गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव की 40 वर्षीय अनीता सरकार ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर तेजाब पी लिया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में अनीता को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के पास मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ की डाल में फंदे से लटका मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गांव के अरुण (22) ने घर में हुए झगड़े के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता के अनुसार थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाली रोमा सरकार (33) ने मानसिक तनाव के चलते सेक्टर 77 के पार्क के पास पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला का उसके पति से विवाद हुआ था, उसका पति उस पर शक करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, उसे उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस सारे मामलों की जांच कर रही है।

बता दें कि, इससे पहले अप्रैल के आखिरी सप्ताह में भी गौतमबुद्ध नगर जिले में अगल अलग घटनाओं में सात लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआत्महत्या प्रयासGautam Buddha NagarGautam Buddha Nagar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र