लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया नया 'ज्ञान', कहा- 'फ्लू कोई बीमारी नहीं है' मौसम बदलने पर लोगों को हो जाती है सर्दी

By अनुराग आनंद | Updated: March 2, 2020 10:20 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि हाल में मेरठ में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की कुछ संख्या की जानकारी मिली है। लेकिन, इसके तुरंत बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फ्लू कोई बीमारी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ की मानें तो सर्दी को ही इसके कारणों के आधार पर, हम स्वाइन फ्लू या बर्ड फ्लू या किसी अन्य नाम से बुलाते हैं। शनिवार को योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि बुंदेलखंड में बनने वाली तोप अब दुश्मनों की छाती पर गरजेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लू पर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे बीमारी को हौव्वा न बनाएं बल्कि इसके उपचार पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि ‘फ्लू कोई बीमारी नहीं है’ और मौसम बदलने पर लोगों को सर्दी लग जाती है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल में मेरठ में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की कुछ संख्या की जानकारी मिली है। लेकिन, इसके तुरंत बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फ्लू कोई बीमारी नहीं है। जब मौसम बदलता है, तो कुछ लोगों को सर्दी लग जाती है।। यह अपने आप में फ्लू है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक,  सीएम की मानें तो सर्दी को ही इसके कारणों के आधार पर, हम स्वाइन फ्लू या बर्ड फ्लू या किसी अन्य नाम से बुलाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘1977-78 से लेकर 2016 तक हर साल तीन से चार महीने में इन्सेफलाइटिस (दिमागी बुखार) से 500 से 1500 बच्चों की मौत होती थी। लेकिन, हमारी सरकार के कामों का ही नतीजा है कि अब इस बीमारी के प्रकोप मौत के आंकड़े में 56 से 60 फीसदी तक गिरावट आई है। 

शनिवार को योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि बुंदेलखंड में बनने वाली तोप अब दुश्मनों की छाती पर गरजेगी-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से रक्षा कोरिडोर को गति मिलेगी और पिछले कई वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे बुंदेलखंड की तस्वीर इन दोनों परियोजनाओं से बदलेगी। योगी ने कहा कि बुंदेलखंड में बनने वाली तोप दुश्मनों की छाती पर गरजेगी और करीब 15000 करोड़ की लागत से यहां बनने वाले 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से यहां के किसानों की आय भी दोगुनी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के बाद कही।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के कालखण्ड में जिस पावन धरती पर सर्वाधिक समय व्यतीत किया था, उसी बुंदेलखंड की धरती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज आगमन हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के संकट के काल के समय चित्रकूट संबल बना था और इसी तरह भगवान श्रीराम के अयोध्या में भव्य निर्माण के लिए 500 वर्षों के इंतजार को प्रधानमंत्री ने समाप्त करवाया है । योगी ने कहा कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने हर घर नल जल योजना शुरू की थी और इसी महीने से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू होने जा रही है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशस्वाइन फ्लूबुंदेलखंडनरेंद्र मोदीमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र